Astrology Tips: घर के दरवाजे पर लटका दीजिए ये छोटी सी चीज, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

Ghode Ki Naal Ke Upay: गरीबी या आर्थिक परेशानी से मुक्ति के लिए ज्योतिष में घोड़े की नाल को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। इसे घर पर के दरवाजे पर लटकाने से सुख-शांति आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

Astrology For Horseshoe Remedies
घोड़े की नाल के उपायों से आर्थिक तंगी समेत दूर होगी कई परेशानी 
मुख्य बातें
  • घोड़े की नाल का छल्ला पहनने से शनिदेव का प्रकोप होता है कम
  • घर के द्वार पर घोड़े की नाल लटकाने से दूर होती है नकारात्मकता
  • तिजोरी में घोड़े की नाल रखने से नहीं होता धन का अभाव

Astrology Upay For Horseshoe: आर्थिक परेशानी और नकारात्मकता को घर से दूर करने के लिए ज्योतिष और वास्तु में कई उपायों के बारे में बताया गया है। ज्योतषशास्त्र के नियम घर पर सुख-समृद्धि व संपन्नता के लिए बहुत ही कारगर माने जाते हैं। ज्योतिष में भी ऐसी छोटी-छोटी चीजों से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है जिसे करने के बाद आप बड़ी से बड़ी समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। इसी तरह घोड़े की नाल को कर्ज मुक्ति और आर्थिक तंगी से छुटकारा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यदि तमाम कोशिशों के बाद भी आप कर्ज से मुक्त नहीं हो पाते या नौकरी व्यापार में खूब तरक्की के बाद भी घर पर आर्थिक समस्या बनी रहती है तो इसके लिए घोड़े की नाल को लाभकारी माना गया है। जानते हैं पैसों से जुड़ी समस्या से मुक्ति के लिए कैसे करें घोड़े की नाल का इस्तेमाल।

Also Read: Surya Dev Puja: रविवार के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान, मिलेगी सूर्यदेव की कृपा

घोड़े के नाल के उपाय और लाभ

  • घोड़े के नाल को लोग मुख्य द्वार पर टांगते हैं। इससे हर समस्या से मुक्ति मिलती है और घर पर नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है।
  • जिस घर पर हमेशा ही पैसों की तंगी बनी रहती है, वहां घर के दरवाजे पर घोड़े की नाल लटकाना चाहिए। इससे घर पर बरकत बनी रहती है।
  • घोड़े की नाल को काले रंग के कपड़े में लपेटकर यदि आप तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखते हैं तो इससे धन का अभाव दूर होता है और तिजोरी कभी खाली नहीं रहती है।
  • घोड़े की नाल शनि के प्रकोप से भी बचाती है। जो लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान होते हैं उन्हें काले घोड़े की नाल का छल्ला (अंगूठी) दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में पहनना चाहिए।

Also Read: Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में प्रतिदिन करें मां दुर्गा के 108 नामों का जाप, दूर होंगे सारे संकट

घोड़े की नाल का महत्व

घोड़े की नाल मजबूत लोहे की होती है, जिसका कार्य होता है घोड़े के पैरों की सुरक्षा करना। वास्तु में माना जाता है कि जिस तरह घोड़े की नाल से घोड़े के पैरों की सुरक्षा होती है।

ठीक उसी तरह से इससे घर की तमाम परेशानियों से भी सुरक्षा होती है। यही कारण है कि लोग घोड़े की नाल को घर के दरवाजे पर लटकाते हैं। जिससे कि घर पर नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश नहीं हो सके।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर