हर दिन अलग-अलग ढंग से बांधे काला धागा, ऐसे करता है रक्षा

आध्यात्म
Updated Feb 25, 2018 | 07:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

तंत्र चूड़ामणि ग्रंथ के साधनविधि अध्याय में काले धागे को बुरी शक्तियों से बचाने वाला माना गया है। वहीं, बुरी नजर से बचाने के अलावा ये धागा आपकी किस्मत भी बदल सकता है।

काला धागा   |  तस्वीर साभार: Times Now

नई दिल्ली. काले रंग के धागे का तंत्र साधना में खास महत्व है। वहीं, कोई भी धार्मिक काम करने के लिये काले कपड़े और काले धागे का उपयोग वर्जित है। दरअसल काला रंग नेगेटिविटी पैदा करता है, लेकिन इसके बावजूद इस धागे की खासियत है कि काला धागा किसी भी तरह की एनर्जी को सोखकर बाहर नहीं निकलने देता है। इतना ही नहीं बल्कि काले रंग का धागा बांधने के वैज्ञानिक तौर पर भी बहुत से फायदे हैं।

बुरी शक्तियों से बचाता है काला धागा 
तंत्र चूड़ामणि ग्रंथ के साधनविधि अध्याय में काले धागे को बुरी शक्तियों से बचाने वाला माना गया है। वहीं, बुरी नजर से बचाने के अलावा ये धागा आपकी किस्मत भी बदल सकता है। काले धागे को सप्ताह के हर दिन अलग-अलग तरीके से बांधना होता है। रविवार को भैरव  या हनुमान मंदिर में काला धागा लाकर सीधे हाथ की कलाई पर बांधने से किस्मत का साथ मिलता है। यही नहीं ऐसा करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं। 

Also Read: घर में भूलकर भी न बुलाएं ऐसे मेहमान, लेकर आते हैं मुसीबत

शनि दोष से भी बचाता है।
रविवार की शाम भैरव मंदिर से सिंदूर लगा काला धागा लगाकर बाएं हाथ की कलाई से बुरी ताकतों से रक्षा होती है। इस धागे से बच्चे को भी नजर नहीं लगती है। वहीं, शनिवार को हनुमान के पैरों का सिंदूर लगा काला धागा गले में पहनने से बीमारियों से रक्षा होती है। बार-बार बीमार होने वाले बच्चों के लिए इसे एक अच्छा उपाय माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में भी शनि के दोष से बचने के लिए पहना जाता है। शनि के दोष से बचाने के साथ-साथ धनवान भी बनाता है।

Read: Holi 2018: होलिका ही नहीं कामदेव के भी भस्म होने का त्योहार है होली

काला धागा बांधने के पीछे वैज्ञानिक कारण 
काला धागा बांधने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। ये पंच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इनसे मिलने वाली ऊर्जा हमारे शरीर का संचालन करती हैं। इनसे मिलने वाली ऊर्जा से ही हम सभी सुविधाओं को प्राप्त करते हैं। जब किसी इंसान की बुरी नजर हमें लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। इसीलिए गले में काला धागा बांधा जाता है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर