भगवान शिव का रूप माना जाता है पारद धातु का कड़ा, कई बड़ी बीमारियों से दिला सकता है निजात

Benefits Of Wearing Parad Dhatu Kada: पारद धातु को धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव का रूप माना गया है। इसे हाथ व पैर में धारण करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है।

Dhatu Ka Kada
Parad Dhatu Kada  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पारद धातु का बना कड़ा हाथ में पहनना शुभ माना जाता है
  • शास्त्रों के मुताबिक पारद को भगवान शिव का रूप माना गया है
  • इसे धारण करने से व्यक्ति को तरह-तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है

Parad Dhatu Kada Rules Benefits: मंदिर के सामने या प्रसाद के तौर पर आपको एक धातु का कड़ा अक्सर मिलता होगा। यह कड़ा पारद का होता है और इसे पहनना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म को मानने वालों में अधिकतर के हाथों में इस कड़े को पहने हुए दिखते होंगे। कुछ लोग इस कड़े को फैशन के लिए भी हाथ में पहने होते हैं, तो कुछ लोग धार्मिक नजरिए से इस कड़े को पहनते हैं।

पारद धातु का बना कड़ा हाथ में पहनना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक पारद को भगवान शिव का रूप माना गया है। इसे धारण करने से व्यक्ति को तरह-तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है व जीवन में आने वाली तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं पारद धातु का बने इस कड़े के फायदे के बारे में।

भगवान शिव का होता है रूप
पारद धातु को भगवान शिव का रूप माना गया है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस कड़े को पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। पारद के धातु को पहनने से जीवन में आनी वाली बाधा भी खत्म हो जाती है।

Also Read: रुद्राक्ष पहनते हैं तो ये नियम जान लीजिए, वरना फायदे की बजाय हो सकता है नुकसान

बीमारियों से मिलता है छुटकारा
पारद धातु का बना कड़ा पहनने से कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। वास्तु के अनुसार पारद धातु को हाथ और पैरों में पहनने से हाथ पांव का दर्द व तमाम तरह की बीमारी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इसे पहनने से ब्लड सर्कुलेशन भी कंट्रोल रहता है।

 मानसिक समस्याओं होती है दूर
इसके अलावा पारद धातु पहनने से तनाव, थकावट व मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। ज्योतिष भी व्यक्ति को पारस का धातु पहनने की सलाह देते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर