जानें मोमबत्ती आपके जीवन में कितना प्रभाव डालती है!

आध्यात्म
Updated Feb 27, 2018 | 15:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फेंगशुई के अनुसार घर की उत्तर दिशा में सफेद रंग की मोमबत्ती लगाने से परिवार के सदस्यों में रचनात्मकता बढ़ती है।

मोमबत्ती का प्रकाश चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है  |  तस्वीर साभार: TOI Archives

नई दिल्ली: क्या मोमबत्तियों का हमारे जीवन में प्रभाव पड़ता है इस सवाल का जबाब शायद बहुत से लोग ना दे पायें लेकिन माना जाता है कि मोमबत्तियां ना सिर्फ अंधेरे को दूीर भगाकर रोशनी फैलाती है बल्कि इसका आध्यात्मिक और वास्तु के हिसाब से भी खासा महत्व बताया जाता है।चीनी शास्त्र फेंगशुई के कुछ उपाय बेहद कारगार रहे हैं।

फेंगशुई में मानव जीवन से समस्याओं के अंत के लिए एक ऐसा आसान सा नुस्खा बताया गया है जिसे करने के बाद  आपकी घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का भी विनाश होगा,फेंगशुई मोमबत्ती के माध्यम से जीवन की समस्याओं को खत्म करता है।फेंगशुई के अनुसार घर की उत्तर दिशा में सफेद रंग की मोमबत्ती लगाने से परिवार के सदस्यों में रचनात्मकता बढ़ती है।

फेंगशुई के मुताबिक घर के उत्तर-पूर्वी कोने में हरे रंग की मोमबत्ती लगानी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। बच्चों के कमरे में हरी मोमबत्तियां जरूर लगाएं, कहते हैं कि हरे रंग की मोमबत्ती लगाने से बच्चों में पढ़ाई को लेकर एकाग्रता आती है। 

घर के दक्षिण पश्चिम कोने में गुलाबी और पीले रंग की मोमबत्ती जलाएं। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

वहीं घर के दक्षिण भाग में अगर आप लाल रंग की मोमबत्ती लगाते है तो इससे धन-समृद्धि में वृद्धि होती है जिससे आपको धन संबधी परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।

कहा जाता है कि सफेद मोमबत्ती चांद की रोशनी जैसी ऊर्जा फैलाती है और आपकी आत्मा की शक्ति को उसकी चरम ऊर्जा तक ले जाने में मदद करती है। सफेद रंग का मतलब है कि आप बेहद शांत और दिल के साफ हैं, आपको एकांत में रहना पसंद है।

ऐसा माना जाता है कि नीले रंग में घाव भरने की क्षमता होती है। ऐसे लोग उन लोगों को राह दिखाते हैं जो अपने रास्ते से भटक जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि नीले रंग में वो सकारात्मक ऊर्जा होती है जो घाव भरने में मदद करती है।

पीला रंग संचार का प्रतीक होता है। ऐसे लोगों के मस्तिष्क बेहद शांत होते हैं। ये लोग गहनता से सोचने वाले होते हैं। पीला रंग याद्दाश्त मजबूत करने में मदद करता है। मोमबत्ती का प्रकाश चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और वातावरण के अंधेरे को भी दूर करता है, तो फेंग शुई के इन टिप्स के माध्यम से आप भी अपने घर और व्यक्तित्व में बदलाव लायें।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर