Chanakya Niti: एक नजर में पहचानें इंसान को, कभी नहीं खाएंगे धोखा

Chanakya Niti (चाणक्य नीति): कहा जाता है क‍ि चाणक्‍य को ये महारथ हास‍िल थी क‍ि वो सामने वाले के मन की बात पढ़ ले। अगर आप भी एक नजर में क‍िसी को जानना चाहते हैं तो चाणक्‍य की ये बातें आपके बहुत काम आएंगी।

Chanakya niti in hindi: 8 life lessons from Acharya Chanakya we should follow
चाणक्‍य की बातों का ध्‍यान रखें और जीवन में कभी भी क‍िसी से धोखा खाने से बचे रहें। 

चाणक्‍य नीति: चाणक्‍य ने जीवन के प्रत्येक पहलू की व्यावहारिक शिक्षा देने के लिए जो ग्रंथ रचा है, उसे ही चाणक्‍य नीतिशास्‍त्र कहते हैं। चाणक्‍य ने अपनी नीतियों में हार-जीत, मित्र, शत्रु, पत्‍नी, पुत्र, राजा की ज‍िम्‍मेदार‍ियों जैसे तमाम पहलुओं पर व‍िस्‍तार से समझाया है। वैसे चाणक्‍य के बारे में कहा जाता है क‍ि उनके पास सामने वाले इंसान के मन की बात पढ़ने का हुनर था। अपनी नीतियों में उन्‍होंने अपने इस गुर को भी स‍िखाया है।

कुछ बातों पर अमल करके आप भी इसमें महारथ हास‍िल कर सकते हैं। अगर इन बातों को जान जाएंगे तो आप भी ज‍िंदगी में कभी क‍िसी से धोखा नहीं खाएंगे। यहां जानें चाणक्‍य की स‍िखाई वो बातें जो आपको दूसरे इंसान की पहचान बखूबी कराएंगी :

- पत्‍नी की पहचान आपके धन जाने के समय पर होगी। अगर कोई स्‍त्री आपके पास धन की कमी होने पर आपका साथ नहीं देती तो वह आपके लिए सही जीवन संग‍िनी नहीं है।

- मित्र की पहचान हमेशा बुरा समय आने पर होती है। अगर जरूरत पड़ने पर कोई दोस्‍त आपका साथ न दे तो आप भी समय रहते उससे कन्‍नी काट लें।

- क्‍या आप जहरीले सांप वाले घर में रहेंगे ? अगर नहीं तो एक बार धोखा देने वाले या कपटी नौकर पर दोबारा भरोसा ना करें।

- अगर आप क‍िसी ऐसे व्‍यक्‍त‍ि को जानते हैं ज‍िसने अपने माता-प‍िता से झूठ बोला हो तो बेहतर होगा क‍ि आप उसके करीबी न बनें। वह आपके साथ भी कभी ईमानदार नहीं रहेगा।

- अगर कोई आपके सुख के लिए अपना सुख त्‍याग दे तो ऐसे करीबी को कभी नहीं छोड़ना चाह‍िए। ऐसा इंसान हमेशा आपका संबल बनेगा और कभी आपको टूटने नहीं देगा।

- क‍िसी इंसान को उसके व्‍यवहार और शब्‍दों से परखना चाह‍िए, उसके ओहदे से नहीं। क्‍योंक‍ि ओहदा बदल सकता है लेकिन क‍िसी का स्‍वभाव नहीं बदला जा सकता।

- अगर कोई पहली बार में आपसे नराकात्‍मक बात करे तो उससे दो हाथ की दूरी रखें। ऐसे लोग कभी आपको आगे नहीं बढ़ने देंगे और पीठ पीछे भी आपकी आलोचना करेंगे। ये आपके राज भी बाहर कर सकते हैं।

तो चाणक्‍य की इन बातों का ध्‍यान रखें और जीवन में कभी भी क‍िसी से धोखा खाने से बचे रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर