Chanakya Niti In Hindi: इन 3 लोगों से भूलकर भी न करें दुश्मनी, नहीं तो जान भी जा सकती है

Chanakya niti in Hindi: चाणक्य ने कहा है कि 3 तरह के लोगों से कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आप अपनी जिंदगी को खतरे में डाल लेते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन तीन इंसानों से भूलकर भी बैर नहीं लेना चाहिए।

Chanakya Niti in Hindi
Chanakya Niti in Hindi 
मुख्य बातें
  • बलवान व्यक्ति से कभी न करें दुश्मनी
  • बलशाली मनुष्य से दुश्मनी लेना पड़ सकता है भारी
  • प्रशासन से कभी न मोल लें दुश्मनी

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य धर्म, राजनीति, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीतिशास्त्र के बड़े जानकार माने जाते हैं। उनकी बुद्धि और क्षमताओं ने भारतीय इतिहास की धारा को बदल कर रख दिया। इनकी नीतियां मनुष्यों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी द्वारा बताई गई बातें इंसान को उसकी लाइफ में सफलता पाने में मदद करती हैं और इनकी खास बात यह है कि उन्हें समझना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। अगर कोइ व्यक्ति इनकी बातों को ध्यान में रखकर अपने जीवन में अमल करे तो वो कई परेशानियों से बच सकता है।

Also Read- Chanakya Niti For Money: बनना चाहते हैं जल्‍द धनवान तो पहले जान लें धन का महत्‍व, चाणक्‍य ने बताई अहम बातें

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में दोस्त और दुश्मन को पहचानने और परखने के कई उपाय बताए हैं। चाणक्य ने कहा है कि 3 तरह के लोगों से कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आप अपनी जिंदगी को खतरे में डाल लेते हैं। 
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन तीन इंसानों से भूलकर भी बैर नहीं लेना चाहिए। 


प्रशासन से बैर

चाणक्य कहते हैं कि राजा या प्रशासन से कभी भी दुश्मनी नहीं लेनी चाहिए। जो भी मनुष्य ऐसा करता है उसे दुखों और परेशानियों अलावा कुछ नहीं मिलता है। अगर आप किसी दफ्तर में काम कर रहे हों या किसी राजपरिवार में काम कर रहे हों तो उनसे कभी भी ना उलझें। इनसे दुश्मनी मोल लेने का मतलब है कि आपकी जान माल की हानि हो सकती है।

Also Read- Chanakya Neeti: सफलता के साथ चाहिए अकूत धन-संपदा, जीवन में भूल कर भी न करें ये चार कार्य

बलवान व्यक्ति से दुश्मनी

चाणक्य ने बताया है कि किसी भी बलवान व्यक्ति से दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। ऐसा व्यक्ति अपने आप को बलवान दिखाने के लिए किसी को भी परेशानी में डाल सकता है और आपकी जान को भी नुकसान पहुंचा सकता हैं। इसलिए इनसे कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए।  

स्वास्थ्य से खिलवाड़

इंसान को अपने स्वास्थ्य के प्रति कभी भी लापरवाही नही बरतनी चाहिए। जो इंसान अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की कोशिश करता है, वह सीधे मौत के मुंह में चला जाता है। इसलिए कभी भी अपने खान-पान को लेकर लापरवाही ना करें। ऐसा करना आपको मौत के मुंह में धकेलने जैसा होगा।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर