Rishi Panchami 2022: ऋषि पंचमी पर इस मंत्र के जाप से सप्तऋषियों को दें अर्घ्य, दूर होंगे सारे दोष

Sapta Rishi Mantras: ऋषि पंचमी का व्रत महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस व्रत को हर वर्ग की महिलाएं रख सकती हैं। इस व्रत को रखने से हर दोष से मुक्ति मिलती है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है।

 Rishi Panchami 2022 Mantra Meaning
ऋषि पंचमी के दिन करें सप्तऋषि के मंत्र का जाप 
मुख्य बातें
  • ऋषि पंचमी के दिन सप्त ऋषि की पूजा की जाती है
  • महिलाओं के लिए ऋषि पंचमी का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है
  • हिंदू धर्म के मुताबिक ऋषि पंचमी के दिन महिलाएं अगर यह व्रत रखती हैं तो वे सभी पापों से मुक्ति पा लेती हैं

Rishi Panchami 2022 Mantra: भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ऋषि पंचमी का व्रत 1 सितंबर को मनाया जाएगा। ऋषि पंचमी का व्रत गणेश चतुर्थी के अगले दिन और हरतालिका तीज व्रत के दूसरे दिन रखा जाता है। ऋषि पंचमी के दिन सप्त ऋषि की पूजा की जाती है। महिलाओं के लिए ऋषि पंचमी का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक ऋषि पंचमी के दिन महिलाएं अगर यह व्रत रखती हैं तो वे सभी पापों से मुक्ति पा लेती हैं। ऐसा कहा जाता है कि मासिक धर्म के दौरान अगर महिलाओं से जाने अनजाने में कोई गलती हो जाए तो यह व्रत रखकर सभी दोषों से मुक्ति पा सकती हैं। इस व्रत का विशेष महत्व हिंदू धर्म में बताया गया है। आइए जानते हैं ऋषि पंचमी के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए व व्रतधारी महिलाओं को कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

ये कार्य न करें

मान्यताओं के अनुसार जो भी महिला ऋषि पंचमी का व्रत रखती हैं उन्हें जमीन पर बोए गए किसी भी अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत के दौरान मोरधन या पसई धान का ही सेवन करना चाहिए। इसके अलावा फलाहारी चीजें खानी चाहिए। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को यह व्रत नहीं रखना चाहिए।

Also Read- Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो इस माला से करें मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

सप्तऋषि पूजन का मंत्र व अर्थ

'कश्यपोत्रिर्भरद्वाजो विश्वामित्रोथ गौतमः।
जमदग्निर्वसिष्ठश्च सप्तैते ऋषयः स्मृताः॥
दहन्तु पापं सर्व गृह्नन्त्वर्ध्यं नमो नमः'॥

Also Read- Rishi Panchami Vrat 2022: कब है ऋषि पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त व कैसे रखा जाता है यह व्रत

अर्थ- हे कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि, वसिष्ठ ऋषियों आप सब मेरे द्वारा दिया गया अर्घ्य स्वीकार करें और मुझ पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें।

इस श्लोक में कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि, वसिष्ठ ऋषियों के नाम बताए गए हैं। इनके नामों के जाप से सभी पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन गरीब, निर्धन व जरूरतमंद को दान करने का विशेष महत्व है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर