दिवाली पर स्वास्तिक बनाते समय न करें ये गलती नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

आध्यात्म
Updated Nov 04, 2018 | 14:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Diwali 2018 : दिवाली पर ज्यादातर लोग अपने घरों की चौखट और पूजा घरों में स्वास्तिक बनाते हैं और मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। यदि आपने स्वास्तिक बनाने में गलती कर दी तो आपके ऊपर कई तरह के संकट आ सकते हैं।

Correct And Perfect way to make Swastik on Diwali
Swastik on Diwali  |  तस्वीर साभार: Instagram

Diwali Swastik : हिंदू धर्म में आमतौर पर हर शुभ कार्यों को शुरू करने से पहले स्वास्तिक बनाये जाने का बहुत महत्व है। माना जाता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं इसलिए ज्यादातर लोग अपने घरों की चौखट और पूजा घरों में स्वास्तिक बनाते हैं और मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। 

स्वास्तिक बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान: चूंकि स्वास्तिक का चिह्न बहुत ही शुभ होता है  इसलिए यह माना जाता है कि स्वास्तिक घर में बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है। लेकिन यदि आपने स्वास्तिक बनाने में गलती कर दी तो आपके ऊपर कई तरह के संकट आ सकते हैं। आइये जानते हैं कि दीपावली के शुभ अवसर पर स्वास्तिक बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Also read: दीपावली पर करें उल्लू तंत्र की पूजा, हर बाधाएं हो जाएंगी दूर
 

दिवाली पर स्वास्तिक बनाते समय न करें ये गलती: 

  • स्वास्तिक बनाते समय हमेशा यह ध्यान रखें कि स्वास्तिक रोली, चंदन या हल्दी से ही बनाएं।
  • जिस भी जगह स्वास्तिक बनाएं बस यह ध्यान रखें कि स्वास्तिक टेढ़ा न हो, यानि स्वास्तिक एकदम सीधा होना चाहिए।
  • स्वास्तिक बनाते समय स्वास्तिक की कौन सी रेखा बायीं दिशा में और कौन सी दायीं दिशा में रहेगी, इसका भी ध्यान रखें।
  •  यदि आप कलश के ऊपर रखे चावल की प्लेट पर स्वास्तिक बना रही हैं तो बिल्कुल स्पष्ट स्वास्तिक बनाएं।
  • जिस भी जगह स्वास्तिक बनाएं उसके बिल्कुल बीचोबीच कलश रखकर पूजा करें।
  • यदि दीवार पर स्वास्तिक बना रही हैं तो दूब और गंगाजल से स्वास्तिक को शुद्ध कर लें।

    Also read: धनतेरस के दिन भूल कर भी ना खरीदें कैंची-चाकू और लोहे की चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

गलत तरीके से स्वास्तिक बनाने पर क्या होता है: 
चूंकि पूजा कार्य के लिहाज से स्वास्तिक शुभ होता है इसलिए गलत तरीके से बनाने पर सभी कार्य भी गलत ढंग से संपन्न होते हैं। माना जाता है कि गलत तरीके से स्वास्तिक बनाने पर व्यक्ति के ऊपर कई तरह के संकट आते हैं और वह कंगाल भी हो सकता है। गलत तरीके से स्वास्तिक बनाने पर घर में बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर