Diwali Vastu Tips: सही दिशा में तिजोरी रखने से लेकर दिवाली पर अपनाएं ये 6 वास्‍तु टिप्‍स, मां लक्ष्‍मी की बरसेगी कृपा

Diwali ke upay: इस बार दिवाली का पर्व 4 नवंबर को है। इस दिन मां लक्ष्‍मी और गणेश भगवान की पूजा करने से घर में बरकत होती है। इस दिन कुछ वास्‍तु टिप्‍स फॉलो करके दुखों से छुटकारा पा सकते हैं।

diwali 2021, diwali vastu tips in hindi
diwali 2021 (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • दिवाली पर घर में कभी भी टूटी फूटी चीजें न रखें
  • लक्ष्मी जी की पूजा के समय दिशा का रखें ध्‍यान
  • रंगोली बनाते समय इन चीजों को करें शामिल

Diwali Vastu Tips: अश्विन मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी से दिवाली की शुरुआत होती है। इस पर यह पर्व 4 नवंबर को है। इस दिन माता लक्ष्मी एवं गणेश जी की पूजा की जाती है। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। वास्‍तु शास्त्र में इस दिन का विशेष महत्‍व है। यही वजह है कि दिवाली के दिन कुछ खास वास्तु टिप्स का ध्‍यान रखने से मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होगी। 

  1. दिवाली के दिन घर में सेंधा नमक का पोंछा लगाना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्‍म होती है। इसमें चुटकी भर हल्दी डाल दिया जाए तो घर में बरकत होती है। 
  2. दिवाली की पूजा उत्तर दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में ही करनी चाहिए। इससे पूजा पूर्ण मानी जाती है। इसके अलावा पूजा करते समय पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। 
  3. लक्ष्मी जी की प्राप्ति के लिए घर के ईशान कोण में एक चांदी, तांबा या स्टील के बर्तन में पानी भरकर रखें। साथ ही तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा में रखें। इसमें रखे गए गहनों और रुपयों को पीले या लाल वस्त्र में लपेटकर रखें। इससे धन में वृद्धि होगी। 
  4. दिवाली के दिन दीये मिट्टी के जलायें। घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए इसमें लाल रंग की बाती रखें। इससे संकट समाप्त हो जाते हैं। दीपावली पर दीये लगाते समय उनकी संख्या 11, 21, 31 आदि होनी चाहिए। 
  5. दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव में रंगोली और मांडना बनाना शुीा माना जाता है। वास्तुशास्त्र में इन्‍हें समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए रंगोली बनाते समय नागों का जोड़ा, डमरू, जलेबी, फेणी, चंग, मेहंदी, केल, बहू पसारो, बेल, दसेरो, सातिया (स्वस्तिक), पगल्या, शकरपारा, सूरज, केरी, पान, कुंड, बीजणी (पंखे), पंच कारेल, चंवर छत्र, दीपक, हटड़ी, रथ, बैलगाड़ी, मोर, फूल व अन्य पशु-पक्षी आदि की छवि बनाई जानी चाहिए। 
  6. दिवाली के दिन घर में टूटे-फूटे फर्नीचर नहीं होने चाहिए। इसलिए पुराने कपड़े, रद्दी पेपर, पुरानी मैग्जीन, टूटे कांच, चीनी के टूटे बर्तन आदि को घर से बाहर निकाल दें। घर में इलेक्ट्रिक का कोई भी खराब या बंद उपकरण ना रखें। 

डिस्‍क्‍लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी धार्मिक मान्‍यताओं, लेखों, ज्‍योतिषाचार्यों के उपाय आदि पर आधारित है। हमारा मकसद आपको महज जानकारी उपलब्‍ध कराना है। इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि टाइम्‍स नाउ हिंदी नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर