Shani Jayanti 2021: भूल कर भी शनि जयंती पर ना करें यह‌ 5 चीजें, वरना मिलेगा अशुभ फल

Shani jayanti par kya nhi karna chahiye: हिंदू शास्त्रों के अनुसार, शनि देव का जन्म ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर हुआ था। इसलिए यह दिन शनि देव को समर्पित है और इस दिन उनकी पूजा करना लाभदायक माना जाता है।

What not to do on Shani Jayanti 2021 in Hindi
शनि जयंती पर ना करें ये 5 काम 
मुख्य बातें
  • हर वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है शनि जयंती, जब हुआ था शनि देव का जन्म।
  • शनि जयंती पर कुछ उपाय करना माना जाता है बेहद लाभदायक, शनि दोष से मिलती है मुक्ति।
  • शनि जयंती पर भूल से भी ना करें इस लेख में दिए गए यह काम, नहीं तो मिल सकता है अशुभ फल।

Shani jayanti 2021 par kya na karna: हिंदू देवी-देवताओं में शनि देव को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सूर्य पुत्र शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या पर माता छाया की कोख से हुआ था। इस वर्ष शनि जयंती 10 जून गुरुवार को है। कहा जाता है कि शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि जयंती पर कुछ उपाय तथा शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। कर्म फलदाता शनि देव कि जो भक्त विधि-विधान से पूजा करता है उसे शुभ फल प्राप्त होता है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती पर कुछ कार्य नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि वर्जित कार्यों को करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं और इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

यहां जानिए, शनि जयंती पर लोगों को कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

भूल से भी ना करें शनिदेव की ऐसी पूजा:
जानकार बताते हैं कि शनि देव की पूजा करते समय उनकी आंखों में नहीं देखना चाहिए। जो इंसान शनि देव की पूजा करते समय उनकी आंखों में देखता है वह वक्री दृष्टि से पीड़ित हो सकता है। शनि देव की पूजा करते समय हमेशा अपनी नजरों को उनके पैरों पर रखें इससे शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शनि जयंती पर ना करें इन लोगों को परेशान:
अगर कोई इंसान गरीब, असहाय, कमजोर आदि लोगों को परेशान करता है तो वह शनिदेव की कुदृष्टि से नहीं बचता है। शनि जयंती पर ऐसे लोगों को दान करें और उनकी मदद करें इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है तथा शनि देव अच्छे कर्मों का फल देते हैं।

शनि जयंती पर ना करें यह काम:
शनि जयंती पर भूल कर भी छल कपट‌ और गलत काम नहीं करना चाहिए। इस दिन झूठ बोलने से बचें और मांस-मदिरा का सेवन ना करें। शनि जयंती पर किसी भी तरह के गलत कार्य ना करने से महादशा से मुक्ति मिलती है तथा शनि देव शुभ फल देते हैं।

इस दिन ना खरीदें यह चीजें:
शनि जयंती पर गलती से भी लोहे या कांच की चीज ना खरीदें। लोहे पर शनि और कांच पर राहु का राज रहता है ऐसे में यह दोनों चीजें अशुभ प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

इन कामों से रहें दूर:
इस दिन लकड़ी, उड़द की दाल तथा तेल जैसी चीजें ना खरीदें। शनि जयंती पर बाल और नाखून काटने से भी बचें। जानकार बताते हैं कि शनि जयंती पर जूते-चप्पल नहीं खरीदना चाहिए इसके साथ तुलसी, पीपल या बेलपत्र के पत्ते या पौधा भी नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन में मुसीबतों को बुलावा देंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर