February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, बन रहा है मां सरस्‍वती और मां दुर्गा की पूजा का व‍िशेष संयोग

February Vrat Tyohar and Festival List 2022, November Month 2022 hindu Calendar: फरवरी 2022 में मौनी अमावस्‍या, बसंत पंचमी, गुप्‍त नवरात्र‍ि, जया एकादशी, व‍िजया एकादशी जैसे व्रत और पर्व आएंगे। देखें फरवरी 2022 का पूरा ह‍िंदू कैलेंडर।

February hindu calendar 2022, February calendar 2022, February month festival 2022, February 2022 festival, February 2022 festival list, February 2022 festival date, February 2022 festival date in hindi, magh gupt navratri date, basant panchami date, basa
February month festival 2022 
मुख्य बातें
  • फरवरी 2022 कई महत्‍वपूर्ण व्रत व त्‍योहार आ रहे हैं
  • इस मास में बसंत पंचमी का पर्व आएगा
  • माघ गुप्त नवरात्र‍ि भी इसी महीने में आने से मां समस्‍वती और मां दुर्गा की पूजा का संयोग बन रहा है

February Vrat Tyohar & Festival List 2022, February Month 2022 Calendar: हिंदू पंचांग के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा महीना फरवरी और हिंदू कैलेंडर का ग्यारहवां महीना माघ होता है। व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े और मुख्य त्योहारों की भरमार होने वाली है। जिसमें मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, दुर्गाष्टमी, विश्वकर्मा जयंती, संकष्टी चतुर्थी, विजया एकादशी, सोम प्रदोष व्रत आदि व्रत एवं त्योहार बेहद खास हैं। 

इस महीने में गुप्त नवरात्री भी आएंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं फरवरी 2022 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट।

February 2021 festival list India, फरवरी 2022 के त्योहार
 

तारीख द‍िन व्रत, पर्व 
01 फरवरी 2022 मंगलवार मौनी अमावस्या
02 फरवरी 2022 बुधवार माघ मास शुक्लपक्ष पक्षारम्भ, बल्लभ जयंती
03 फरवरी 2022 बृहस्पतिवार गौरी तृतीया
04 फरवरी 2022 शुक्रवार वि‍नायकी श्री गणेश चतुर्थी
05 फरवरी 2022 शनिवार बसंत पंचमी
06 फरवरी 2022 रविवार मन्दार षष्ठी, श्री शीतलाषष्ठी
07 फरवरी 2022  सोमवार अचला सप्तमी व्रत
08 फरवरी 2022 मंगलवार श्री दुर्गाष्टमी व्रत, भीष्माष्टमी
10 फरवरी 2022 गुरुवार महानन्दा नवमी
12 फरवरी 2022 शनिवार जया एकादशी व्रत, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयंती
13 फरवरी 2022 रविवार भीष्म द्वादशी
14 फरवरी 2022 सोमवार सोमवार प्रदोष व्रत
16 फरवरी 2022 बुधवार माघी पूर्णिमा, ललिता जयंती, भैरव जयंती
17 फरवरी 2022 गुरुवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्षारम्भ, माघ मासीय व्रत पारण
20 फरवरी 2022  रविवार  श्री गणेश चतुर्थी व्रत
23 फरवरी 2022 बुधवार कालाष्टमी
24 फरवरी 2022 बृहस्पतिवार श्री सीताष्टमी, जानकी जयंती
25 फरवरी 2022 शुक्रवार रामदास जयंती
26 फरवरी 2022 शनिवार स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
27 फरवरी 2022 रविवार  विजया एकादशी व्रत
28 फरवरी 2022 सोमवार सोमवार प्रदोष व्रत


Mauni Amavasya 2022 Date, Puja Muhurat: मौनी अमावस्या कब है 2022

सनातन धर्म में माघ के महीने को सर्वाधिक पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। पद्मपुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार श्रीहरि भगवान विष्णु व्रत, दान एवं तपस्या से ज्यादा इस महीने किसी पवित्र नदी में स्नान करने से प्रसन्न होते हैं। इसलिए इस महीने व्रत एवं त्योहारों का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में 

Holi 2022 Date : होली 2022 में कब है

फरवरी के बाद व्रत एवं त्योहारों की सूची जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। बता दें मार्च का महीना भी व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाले है। इस महीने की शुरुआत महाशिवरात्रि से होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर