पिता से अनबन पर क्रोधित होता है कुंडली में बैठा सूर्य, इन उपायों से रिश्ते होंगे मधुर

Father Son Relationship: पिता-पुत्र के बीच अनबन से रिश्ते बिगड़ने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। अनबन या झगड़े का कारण कुछ भी हो सकता है। लेकिन समय रहते रिश्ते को सुधारना बेहद जरूरी है। यह अनमोल रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाए इससे पहले इसे सुधार लीजिए।

Father Son Relationship
पिता-पुत्र का रिश्ता 
मुख्य बातें
  • कुंडली में सूर्य कमजोर है तो पिता-पुत्र में होती है अनबन
  • आसान उपायों से मधुर होंगे पिता-पुत्र के रिश्ते
  • टूटने की कगार पर ना पहुंचने दें पिता-पुत्र का रिश्ता

Father Son Improve Relationship Tips: ऐसा कोई घर नहीं है जहां लड़ाई-झगड़े और अनबन ना होते हों। क्योंकि जहां प्यार होता है वहीं तकरार भी होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह लड़ाई-झगड़े गंभीर रूप ना ले और बात इतनी ना बिगड़ जाए कि रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाए। हम बात कर रहे हैं पिता-पुत्र के बारे में। पिता और बेटे का रिश्ता बेहद अनमोल होता है। इस बारे में हमे ज्यादा बताने की जरूरत नहीं क्योंकि, अगर आप पिता हैं या पुत्र हैं तो इसका अनुभव आपने खुद किया होगा। लेकिन आजकल की लाइफ और लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव हो रहा हैं। जिसके कारण पिता-पुत्र के रिश्ते बिगड़ने की संभावना बढ़ गई है।

इसका एक कारण उम्र के बीच अंतर भी है। क्योंकि कभी-कभी यंग और ओल्ड जनरेशन के बीच चीजों को लेकर नासमझी होती है। यह भी अनबन का कारण बनता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वैचारिक मनभेद को मतभेद की स्थिति में ना बदलने दें। क्योंकि यह पिता-पुत्र के मधुर रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर देती है। लेकिन उस परिस्थिति में क्या करें जब समय का अभाव, जनरेसन गैप या आपसी विचार न मिलने और अन्य वजहों के कारण रिश्ते की डोर कमजोर हो चुकी है। इसका एक उपाय यह है कि आप कोशिश करके देखें। क्योंकि कई बार लोग कोशिश नहीं करते और रिश्ते बिगड़ते चले जाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से पिता-पुत्र के रिश्ते में सुधार होगा।

पढ़ें- घर में पैसा और शोहरत लाता है एक्वेरियम, लेकिन बरतनी चाहिए ये सावधानी

लगातार तीन रविवार इन उपायों से रिश्ते होंगे मधुर

अगर पिता की तरफ से अनबन है तो आप शुक्ल पक्ष के पहले रविवार को पुत्र से यह उपाय कराएं। सवा किलो गुड़ को किसी बहते हुए जल में पुत्र से प्रवाहित कराएं। इस उपाय को लगातार तीन रविवार करें।

पीपल की करें पूजा

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में गुड़ मिला हुआ मीठा जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीप जलाएं। इस उपाय से पिता-पुत्र के रिश्ते में चल रही अनबन दूर होती है।

सूर्य देव की कृपा से सुधरेंगे रिश्ते

अपने पुत्र से रोजाना सूर्य देव को गुड़ मिले जल से अर्घ्य देने को कहे। इससे भी आपसी संबंध सुधरेंगे।

ऐसा उपहार काम आएगा

गिफ्ट हर रिश्ते में जरूरी होता है। फिर चाहे वह पिता-पुत्र का रिश्ता ही क्यों ना हो। आप अपने पिता को रविवार के दिन कोई लाल रंग का उपहार दें। वहीं पिता अपने पुत्र को नीले रंग का गिफ्ट दे तो आपसी संबंध मधुर होते हैं।

क्यों होते हैं पिता पुत्र में झगड़े

ज्योतिष में पिता को सूर्य और पुत्र को गुरु का कारक माना गया है। अगर कुंडली में बैठा सूर्य कमजोर है तो अनबन होना तय है। इसके लिए आप किसी ज्योतिष की सलाह से तांबे की अंगूठी में माणिक्य जड़वाकर धारण कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर