Ganga Saptami 2022: जानें गंगा सप्तमी का महत्व, गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

Ganga Saptami Remedies: पौराणिक कथा के अनुसार, वैशाख सप्तमी के दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से भगवान भोलेनाथ की जटाओं में पहुंचीं थीं। इस दिन को मां गंगा का पुनर्जन्म माना जाता है। इसलिए इस दिन को गंगा सप्तमी या गंगा जयंती के नाम से जाना जाता है। गंगा सप्तमी पर मां गंगे की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

Ganga Saptami
जानें गंगा सप्तमी का महत्व 
मुख्य बातें
  • गंगा सप्तमी के दिन अचूक उपाय से होगा धन लाभ
  • गंगा स्नान से व्यक्ति को होती है मोक्ष की प्राप्ति
  • 8 मई को रखा जाएगा गंगा सप्तमी का व्रत

Ganga Saptami 2022 Upay: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए इस दिन को मां गंगा की जयंती अथवा गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल गंगा सप्तमी रविवार,08 मई 2022 को पड़ रही है।

गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा करने और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है। गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और गंगा सप्तमी के दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति को सभी अशुभ ग्रहों के प्रभावों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही गंगा सप्तमी के दिन कुछ उपायों को करने से भी व्यक्ति को धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Also Read: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, जानिए यात्रा के नियम और मंदिर तक पहुंचने का रूट

गंगा सप्तमी में​ जरूर करें ये उपाय

  • इस दिन गंगा स्नान जरूर करें। अगर गंगा स्नान करना संभव ना हो तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है। गंगा सप्तमी के दिन यह उपाय करने से आपको निरोगी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
  • गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा करने के दौरान एक कटोरी में गंगा जल भरें और इस कटोरी के सामने एक घी का दीपक जलाकर मां गंगा का स्मरण करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।
  • गंगा सप्तमी के दिन आप एक चांदी या स्टील के कटोरी में गंगाजल भरकर उसमें पांच बेलपत्र डालकर इस जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • गंगा सप्तमी के दिन सुबह या शाम के वक्त एक लोटे में गंगाजल भरकर उसमें बेलपत्र डालें और नगें पांव किसी शिव मंदिर में जाएं। फिर इसी जल और बेलपत्र को आप शिवलिंग पर चढ़ा दें और भगवान के समक्ष हाथ जोड़े। ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।
  • अगर आप मांगलिक दोष से ग्रसित हैं तो गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा का पूजन से आपको अमोघ फल की प्राप्ति होगी।

गंगा सप्तमी पूजन का शुभ मुहूर्त
रविवार, 8 मई को गंगा सप्तमी के पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10:57 से दोपहर 02:38 तक है। पूजा के लिए आपको कुल 02 घंटा 41 मिनट का समय मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर