Good Luck Gifts Tips: दोस्तों को दीजिए ये खास गिफ्ट, घर आएगी सुख समृद्धि, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा

Vastu Tips For Auspicious Gifts: किसी खास मौके पर हम अपनों को गिफ्ट देते हैं। यह परंपरा काफी पुरानी है। बाजार में गिफ्ट के रूप में कई चीजें मौजूद होती है। गिफ्ट भी गुड लक का संकेत माना जाता है।

gift
gift in vastu  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बड़े हो या छोटे गिफ्ट हर किसी को पसंद होता है
  • इस बात को लेकर कुछ लोग काफी परेशान रहते हैं
  • लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि किसको क्या गिफ्ट दिया जाए

Gift Is Considered Auspicious: उपहार देने की परंपरा काफी पुरानी है। किसी खास मौके पर अपने दोस्तों परिवार के सदस्यों को गिफ्ट देना हर किसी को पसंद होता है। बड़े हों या छोटे गिफ्ट हर किसी को पसंद होता है। उपहार किसी के भी चेहरे में खुशी ला देती है, लेकिन आजकल सबसे बड़ी समस्या है कि उपहार में क्या दिया जाए। इस बात को लेकर कुछ लोग काफी परेशान रहते हैं। बाजार में इतने सारे ऑप्शन हो गए हैं कि लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि किसको क्या गिफ्ट दिया जाए। बाजार में मिलने वाले इन उपहारों में कई उपहार ऐसे होते हैं जो गुड लक का संकेत देते हैं। दिखने में गिफ्ट बहुत कॉमन होते हैं लेकिन वास्तु में इनका काफी महत्व होता है। वास्तु के अनुसार अगर ऐसे गिफ्ट किसी को उपहार के रूप में दिया जाए तो उस व्यक्ति का बुरा समय खत्म हो जाता है। आइए जानते हैं वास्तु और फेंगशुई के हिसाब से किन गिफ्ट को देना शुभ माना जाता है।

गणेश जी की मूर्ती करें गिफ्ट

अगर आप किसी को उसके गृह प्रवेश में या किसी धार्मिक कार्य में गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उस व्यक्ति को गिफ्ट के रूप में गणेश जी की तस्वीर जरूर देनी चाहिए। यह अत्यंत शुभ होता है। भगवान गणेश देने और पाने से दोनों परिवारों में सुख समृद्धि बनी रहती है। व्यक्ति के सारे कष्ट भगवान गणेश की कृपा से दूर हो जाते हैं।

Also Read: मृत्यु से पहले यमदेव देते हैं ये संकेत, न करें अनदेखा, हो जाएं सचेत

गिफ्ट करें क्रासुला का पौधा

आजकल गिफ्ट में पौधे देने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। मार्केट में शोपीस के रूप में ओरिजिनल पौधे मिलते हैं। इनमें से अगर क्रासुला का पौधा किसी को गिफ्ट किया जाए तो यह काफी अच्छा माना जाता है। क्रासुला के पौधे को धन का देवता कहा जाता है। इसे घर में रखने से धन की कमी नहीं होती है व व्यक्ति आर्थिक संकटों से अगर जूझज रहा है तो वह भी समस्या पूरी तरह खत्म होती है।

सात घोड़े की तस्वीर करें गिफ्ट

इसके अलावा गिफ्ट में सात घोड़े की तस्वीर भी देना काफी शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में समुद्र में दौड़ते हुए सात घोड़े की तस्वीर पॉजिटिव एनर्जी लेकर आती है। दरअसल घोड़े मेहनत और समय का प्रतीक है और इसे घर में लगाने से व्यक्ति के कारोबार और नौकरी में वृद्धि होती है।

लाफिंग बुद्धा करें गिफ्ट

इसके अलावा लाफिंग बुद्धा भी आजकल गिफ्ट के रूप में काफी दिया जाने लगा है। अगर आपको भी लाफिंग बुद्धा गिफ्ट के रूप में मिले तो यह काफी लकी होता है। ऐसा उपहार मिलने पर व्यक्ति की किस्मत पलट जाती है। इसके अलावा लाफिंग बुद्धा  से घर में सुख समृद्धि भी बनी रहती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर