Guru purnima 2021 upay: खास होती है आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा, जानें राश‍ि के अनुसार दान व उपाय

Guru purnima 2021 upay: सनातन धर्म में आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन राशि के अनुासर, जातकों को खास उपाय करने चाहिए।

Guru purnima, guru purnima 2021, guru purnima ke upay, गुरु पूर्णिमा के उपाय
गुरु पूर्णिमा पर राशि के अनुसार उपाय (Pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि है बेहद शुभ, इस दिन हुआ था महर्षि वेदव्यास जी का जन्म।
  • आषाढ़ पूर्णिमा पर की जाती है गुरुओं की विशेष पूजा, गुरु की पूजा से ज्ञान की होती है प्राप्ति।
  • गुरु पूर्णिमा इस वर्ष 24 जुलाई को मनाई जाएगी, इस दिन राशि के अनुसार उपाय करना लाभदायक माना गया है।

Guru purnima 2021 upay: हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा जातकों के लिए मंगलमय मानी गई है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गुरुओं की विशेष पूजा से लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। जानकार बताते हैं कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। इस दिन वेदव्यास जी का जन्मोत्सव मानाया जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई को मनाई जाएगी। गुरुओं को समर्पित इस तिथि पर खास उपाय करना लाभदायक माना गया है। कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा पर विशेष उपाय करने से जातकों को ज्ञान की प्राप्ति होती है और उन्हें सफलता मिलती है। 

Guru purnima 2021 july ki, गुरु पूर्णिमा के राशि के अनुसार उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के जातक इस दिन गुड़ का दान करें। आषाढ़ पूर्णिमा पर गुड़ का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तथा धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 


वृष राशि 

वृष राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा पर मिश्री दीन करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में समृद्धि आती है। 


मिथुन राशि 
 
वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए मिथुन राशि के जातक इस दिन  हरी मूंग दाल का दान करें। अगर मिथुन राशि के जातक तनाव से भी परेशान रहते हैं तो उन्हें यह उपाय अवश्य करना चाहिए। 


कर्क राशि

कर्क राशि के जातक अगर इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करते हैं तो उनकी सभी परेशानियां हल हो जाएंगी। इसके साथ उनका मानसिक तनाव भी दूर हो जाएगा। 

सिंह राशि

समाज में इज्जत और मान-सम्मान पाने के लिए सिंह राशि के जातक इस दिन गेहूं दान करें। 


कन्या राशि 

गुरु पूर्णिमा पर कन्या राशि वाले जानवरों को हरा चारा जरूर खिलाएं। इस उपाय से उनकी सभी परेशानी दूर हो जाएंगी। 


तुला राशि 

तुला राशि वाले लोग इस दिन कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं। गुरु पूर्णिमा पर यह उपाय करना धन-ऐश्वर्या दिलाता है। 


वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले इस दिन बंदरों को गुड़ और चना अवश्य खिलाएं। ऐसा करने से आपके सभी शत्रु आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। 


धनु राशि 

धनु राशि के जातक इस दिन किसी मंदिर में चने जरूर दान करें। यह उपाय करने से आपको सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। 


मकर राशि 

मकर राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को कंबल दान करें। ऐसा करने से आपके नौकरी में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

कुंभ राशि 

गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन पर कुंभ राशि वाले काली उड़द दाल दान करें। इस उपाय से आपके व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ आपके जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। 


मीन राशि 

मीन राशि वाले लोग गुरु पूर्णिमा पर हल्दी और मिठाई जरूरतमंदों को दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन की कमी कभी नहीं होगी। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर