Horoscope Today, 13 September 2022: आज सुबह ही राशि परिवर्तन करेंगे चंद्र देव, जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 September 2022: जानें 13 सितंबर यानी मंगलवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा। चंद्रमा आज सुबह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। देखें किसके लिए रहेगा ये लकी।

rashifal 13 September 2022 in hindi, horoscope September 2022 in hindi, aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, horoscope 2022, today rashifal
rashifal 13 September 2022 in hindi 

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 September 2022: आज चन्द्रमा मीन में है लेकिन 06:35 am के बाद मेष राशि में आ जाएंगे। रेवती नक्षत्र है। सूर्य अभी सिंह व गुरु मीन में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुश व बेल का पेड़ लगाएं। आज कर्क, वृष व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Panchang, 13 September 2022

Aaj Ka Rashifal 13 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज पंचम सूर्य व 06:35am के बाद इस राशि का चन्द्रमा व द्वादश गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल

सूर्य तृतीय शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व 06:35am के बाद एकादश चन्द्रमा पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मसूर व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

सूर्य इसी राशि से द्वितीय ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज प्रातःकाल 06:35 के बाद मेष में शुभ है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। गणेश उपासना करें। आज शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

गुरु अष्टम व सूर्य अब इसी राशि में रहेंगे। 06:35 am के बाद इस राशि से नवम गोचर कर रहा चन्द्रमा शुभ है। शुक्र जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का  दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य द्वादश पॉलिटक्स में लाभ देंगे। सप्तम गुरु कल्याणकारी है। चन्द्रमा अष्टम भाव में मंगलमय है। शनि भी कल्याणकारी है जो जॉब में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

Numerology Today, 13 September 2022

तुला राशिफल

सूर्य सिंह तथा 06:35 am के बाद चन्द्रमा  सप्तम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें। बेल का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

मंगल व शुक्र व्यवसाय में प्रगति देंगे। चन्द्रमा खष्ठम तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। मेष राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल

आज  06:35 am के बाद चन्द्रमा पंचम भाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस के समाचार की प्राप्ति होगी । धार्मिक यात्रा  के भी संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।  

मकर राशिफल

शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा 06:35am के बाद मेष में  गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। बिजनेस में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

कुंभ राशिफल 

सूर्य सिंह,चन्द्रमा 06:35 am के बाद मेष व शनि इसी राशि से द्वादश में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। बुध व शनि शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। भगवान हनुमान जी  की उपासना करें व लाल फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल

 गुरु इसी राशि में शुभ हैं। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में उन्नति होगी। धार्मिक कार्य मंगलमय है। 06:35am के बाद द्वितीय चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में बड़ा लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा परिवर्तन संभावित है। लाल व हरा रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर