Mangal Dosh Upay: गुस्सैल और चिड़चिड़ा बनाता है कमजोर मंगल, इसे मजबूत करेंगे ये उपाय

astrology tips to strengthen Mangal Grah: मंगल ग्रह के अशुभ होने पर इसका प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है। मंगल की खराब स्थिति में व्यक्ति अतंयत गुस्सैल स्वाभाव का हो जाता है। कुछ लोगों को बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। इसकी एक वजह मंगल की अशुभता भी हो सकती है।

 Mangal Dosh
Mangal Grah  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मंगल ग्रह बिगड़ने पर व्यक्ति गुस्सैल व चिड़चिड़ा हो जाता है
  • यही नहीं व्यक्ति अच्छे और बुरे में भी फर्क नहीं समझ पाता है
  • स्वभाव में बदलाव आना मंगल ग्रह के बदलाव के कारण ही होता है

How to strengthen Mangal Grah: ग्रहों का हमारे जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है। ग्रह खराब व अच्छे दोनों हो सकते हैं। माना जाता है कि ग्रहों कि चाल से ही जीवन में कई बदलाव होता है। कभी खुशी कभी गम यह ग्रहों के ही कारण होता है। इसी में एक ग्रह हैं मंगल ग्रह है।हिंदू धर्म में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह अशुभ होने पर इसका प्रभाव न केवल आपके जीवन में पड़ता है, बल्कि आपके स्वभाव में भी इसका कापी असर पड़ता है। मंगल ग्रह बिगड़ने पर व्यक्ति ग़ुस्सैला व चिड़चिड़ा हो जाता है। यही नहीं व्यक्ति अच्छे और बुरे में भी फर्क नहीं समझ पाता है। स्वभाव में बदलाव आना मंगल ग्रह के बदलाव के कारण ही होता है। यही नहीं अगर व्यक्ति की कुंडली में मंगल की दशा खराब होती हैं तो इसका स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर व्यक्ति के कुंडली में मंगल ग्रह खराब होने के संकेत मिल रहे हैं तो तुरंत कुछ उपायों से इसे सही कर लेना बेहतर होगा...

Also Read: Benefits Of Gayatri Mantra: अगर गायत्री मंत्र जपते हुए कर रहे हैं ये गलती तो नहीं मिलेगा पुण्य

मंदिर में दान करना चाहिए ये चीजें

मंगल कमजोर होने पर हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। माना जाता है कि मंगल का कारक हनुमान जी हैं। इसलिए इस दिन हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी को सिंदूर व चमेली का तेल चढ़ाने से मंगल मजबूत होता है। सिंदूर, चमेली का तेल व इसके साथ लाल कपड़ा, तांबा, गेंहू, गुड़  मंगलवार के दिन मंदिर में दान करना चाहिए।

Also Read: जेब में रखा पर्स भी बनता है उन्नति का कारक, लेकिन इन चीजों को पर्स में रखा तो झेलना पड़ेगा आर्थिक नुकसान

रोज सुबह इस मंत्र का करें जाप

इसके साथ ही मंगल को मजबूत करने के लिए सुबह स्नान करने के बाद लाल रंग के कपड़े धारण करके इस मंत्र का ओम क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: 3, 5 व 7 बार जाप करना चाहिए। इसके अलावा हनुमान जी के बारह नाम को भी रोज सुबह लेना चाहिए ॐ हनुमान, ॐ अंजनी सुत, ॐ वायु पुत्र, ॐ महाबल, ॐ रामेष्ठ, ॐ फाल्गुण सखा, ॐ पिंगाक्ष, ॐ अमित विक्रम, ॐ उदधिक्रमण, ॐ सीता शोक विनाशन।

मांस- मछली से रहना चाहिए दूर

इसके अलावा मंगलवार के दिन मांस- मछली व शराब का सेवन करने से दूर रहना चाहिए, बल्कि पशु पक्षी की रक्षा करनी चाहिए। गर्मियों में उन्हें पानी व भोजन कराना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर