आपकी सभी 10 उंगलियों में चक्र या शंख है तो क्या होगा, जानिए हस्तरेखा विज्ञान में इसका महत्व

Importance of Chakra on finger tips in Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान में कई चीजों पर लोगों की नजरें रहती हैं, कुछ मुख्य रेखाएं सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। वैसे ही उंगलियों के ऊपर बने चक्र और शंख भी।

Palmistry
हस्तरेखा शस्त्र में उंगलियों पर चक्र और शंख का महत्व  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्लीः आजकल के जमाने में इंसान तमाम तरह की परेशानियों से घिरा रहता है। तेज दौड़ती-भागती इस जिंदगी में वो काम भी करता है और तरीके भी ढूंढता है जिससे उसका काम आसान हो सके और वो सफल हो सके। इसीलिए शायद इंसान में इस दौड़-भाग के बावजूद भविष्य जानने को लेकर उत्सुकता रहती है। आने वाली जिंदगी कैसी होगी, क्या सब सही होगा, क्या सफलता मिलेगी? ऐसे तमाम सवालों के जवाब वो ढूंढता रहता है। ज्योतिष विज्ञान की तरह हस्तरेखा विज्ञान भी कुछ ऐसी समस्याओं का जवाब देता है। हम आज जिस चीज की बात करने जा रहे हैं, वो है आपकी उंगलियों पर मौजूद घुमावदार रेखाओं के बारे में, जिसे आम जिंदगी में 'फिंगरप्रिंट' भी कहा जाता है।

उंगलियों पर घुमावदार रेखाओं का महत्व

हस्तरेखा विज्ञान में तमाम ऐसी चीजें बताई गई हैं जो आपकी हथेली से आपके वर्तमान और भविष्य को बताती है। रेखाओं की इस उधेड़बुन में आसानी से जिस चीज को देखा और समझा जा सकता है वो हैं उंगलियों के सबसे ऊपरी हिस्से में मौजूद घुमावदार रेखाएं। ये अलग-अलग प्रकार की होती हैं और हर आकार का अपना महत्व होता है।

चक्र और शंख में क्या है खास?

सबकी उंगलियों के ऊपरी पोर में घुमावदार रेखाएं होती हैं। यूं तो ये तीन आकार के होते हैं लेकिन आमतौर पर दो आकार सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। ये हैं चक्र और शंख जैसे घुमाव वाली रेखाएं। कुछ इस तरह से दिखती हैं ये रेखाएं..

Palm reading Fingers chakra and shankh

बाईं फोटो- शंख, दाईं फोटो- चक्र (Twitter)

उंगलियों में 10 चक्र

आपकी उंगलियों में जितने चक्र मौजूद हैं, हर संख्या का हस्तरेखा विज्ञान में कोई ना कोई महत्व होता है। लेकिन यहां हम बात करने जा रहे हैं उन लोगों की जिनकी सभी उंगलियों में 10 चक्र के निशान होते हैं। मानना है कि ऐसे लोग राजा की तरह जीवन व्यतीत करते हैं, इसके जीवन में समस्याएं ना के बराबर आती हैं, और अगर समस्याएं आती भी हैं तो इनका हल भी अपने आप निकल जाता है। ये किसी भी पेशे में शीर्ष पद के लिए बने होते हैं और कभी मेहनत, तो कभी बिना ज्यादा मेहनत के भी शीर्ष तक पहुंच ही जाते हैं।

उंगलियों में 10 शंख

चक्र की तरह शंख भी अपनी खूबियों के साथ आता है। इसकी भी अलग-अलग संख्या में अलग-अलग फल मिलते हैं। माना जाता है कि इंसान की सभी उंगलियों में शंख का निशान है तो वो खूब पैसा कमाता है। उसको विदेश जाकर काम करने के मौके मिल सकते हैं। वो दुनिया में खूब नाम कमाता है और अपने नाम को और ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए प्रतिबंद्ध रहता है। ऐसे लोग बुद्धिमान माने जाते हैं।

(डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई बातें इंटरनेट पर मौजूद तमाम अलग-अलग लेखों से ली गई हैं। टाइम्स नाउ हिंदी इसकी पुष्टि या दावा नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर