Kajari Teej 2022 Date: जानें कब है कजरी तीज 2022? अभी से नोट कर लें तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि

Kajari Teej 2022 Date, Time, Puja Muhurat (कजरी तीज कब है 2022): कजरी तीज महिलाओं का एक खास पर्व है। यह त्योहार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत कई क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है। जानें कजरी तीज 2022 की डेट।

Kajari Teej ki tithi, muhurt, Puja Vidhi , Celebrations, History And Significance, Kajari Teej ki tithi, muhurt, Puja Vidhi , Celebrations, History And Significance in hindi, Kajari Teej 2022 Date, muhurt,
कजरी तीज 2022 की तारीख 
मुख्य बातें
  • पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं करती है कजरी तीज
  • कजरी तीज के दिन चंद्रोदय के बाद व्रत खोला जाता है
  • भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है कजरी तीज

Kajari Teej 2022 Date, Puja Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार कजरी तीज भद्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इसे कई नामों से जाना जाता है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। यह व्रत बिल्कुल हरतालिका तीज की तरह होता है। कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। यदि आप कजरी तीज करती हैं या करने की सोच रही हैं, तो यहां आप इससे संबंधित कई सारी जानकारियां प्राप्त कर सकती हैं।

Kajari Teej 2022 Date in India

हिंदू पंचांग के अनुसार कजरी तीज भद्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह व्रत 14 अगस्त दिन रविवार को रखा जाएगा।

Also Read: किस हाथ में बंधवाना चाहिए कलावा

Kajari Teej 2022 Date and Time

  • कजरी तीज 2022 तिथि प्रारंभ- 13 अगस्त, शनिवार, रात 12 बजकर 53 मिनट से प्रारंभ
  • कजरी तीज 2022 समापन तिथि- 14 अगस्त 2022, रविवार, रात 10 बजकर 35 मिनट पर


Kajari Teej Puja Vidhi: कजरी तीज 2022 पूजा विधि

  1. कजरी तीज के दिन नीमड़ी माता की पूजा की जाती है। आपको बता दें यह रूप माता पार्वती का ही है।
  2. कजरी तीज के दिन महिलाएं नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र पहनकर मां का स्मरण करते हुए निर्जला व्रत का संकल्प लें।
  3. अब माता को चढ़ाने के लिए प्रसाद बना लें।
  4. पूजा करने के लिए गोबर या मिट्टी से छोटा तालाब बना लें।
  5. अब तालाब में नीम की डाल लगाकर उपसर चुनरी चढ़ाकर नीमड़ी माता की पूजा करें।
  6. अब माता पर हल्दी, मेहंदी, सिंदूर, चूड़ियां, लाल चुनरी, सत्तू और प्रसाद अर्पित करें।
  7. अब धूप दीप जलाकर माता की आरती करें।
  8. शाम के समय चंद्रमा को अर्घ देकर व्रत खोलें।

Janmashtami 2022 Date: जन्माष्टमी 2022 में कब की है 

कजरी तीज क्यों मनाते हैं

कजरी तीज महिलाओं के लिए खास त्योहार है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना निर्जला रह कर करती हैं। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक करने से पति की लंबी आयु होती है। कुंवारी कन्या यदि इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक करें, तो उन्हें मनचाहा पति मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर