Kamika Ekadashi 2022 Date, Puja Muhurat: सावन मास 2022 में कब है कामिका एकादशी का व्रत? जानें डेट व पारण समय

Kamika Ekadashi 2022 Date, Time, Puja Muhurat (कामिका एकादशी कब है 2022): हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की एकादशी तिथि को हर वर्ष कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है।जानें 2022 में कामिका एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इस व्रत का पारण समय क्या है।

 Kamika Ekadashi 2022 date, Kamika Ekadashi kab hai, Kamika Ekadashi 2022 date in india, Kamika Ekadashi date
Nirjala Ekadashi 2022 Date, Puja Muhurat in India 
मुख्य बातें
  • कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है
  • सावन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है कामिका एकादशी का व्रत
  • जानें कामिका एकादशी 2022 का डेट और महत्व

Kamika Ekadashi 2022 Date, Puja Muhurat: कामिका एकादशी के व्रत की बहुत महिमा बताई गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल सावन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि (Kamika Ekadashi date) को रखा जाता है। कामिका एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन भक्ति पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से प्रभु सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत (Kamika Ekadashi in july 2022) रखने से जीवन में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। यह व्रत धनधान्य की भी प्राप्ति करवाता है। तो चलिए कामिका एकादशी का डेट (when is Kamika Ekadashi in 2022) और महत्व को जान लें। साथ ही जानें कि इस व्रत का पारण कब होगा।

Kamika Ekadashi Date 2022 in India

पंचांग के अनुसार कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) का व्रत हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस बार कामिका एकादशी का व्रत 24 जुलाई दिन रविवार को रखा जाएगा।

Kamika Ekadashi 2022 Vrat Tithi and Puja Time 

  • कामिका एकादशी तिथि प्रारंभ: 23 जुलाई 2022, दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से
  • कामिका एकादशी तिथि का समापन: 24 जुलाई 2022, दिन रविवार को दोपहर बाद 1 बजकर 45 मिनट पर । ऐसे में उदयातिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 24 जुलाई को रखा जाएगा.
  • कामिका एकादशी व्रत पारण करने का समय: सोमवार 25 जुलाई सुबह 05:38 से 08:22 के बीच


कामिका एकादशी का महत्व

कामिका एकादशी का व्रत (Kamika Ekadashi Vrat in Hindi) भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं (Kamika Ekadashi in 2022) के अनुसार  एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। कामिका एकादशी का व्रत यदि कोई व्यक्ति श्रद्धा पूर्वक करें, तो उसे भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती हैं। यह व्रत जीवन के सारे कष्टों को दूर कर मोक्ष की प्राप्ति करवाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर