घर में लक्ष्मी मां की मूर्ति रखने से पहले जानें नियम, गलत स्थान पर रखी तो फायदे की जगह होगा नुकसान

आध्यात्म
Updated Jun 06, 2019 | 22:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मां लक्ष्मी हर घर में स्थापित होती हैं, लेकिन लोगों को उन्हें स्थापित करने का सही तरीका और दिशा का ज्ञान नहीं होता। यही कारण है कि मां लक्ष्मी का आर्शीवाद लोगों को नहीं मिल पाता।

Lakshmi
Lakshmi  |  तस्वीर साभार: Instagram

घर में मां लक्ष्मी को रख कर हर कोई ये सोचता है कि मां की कृपा उस पर बनी रहेगी, लेकिन शायद आपको ये नहीं पता कि मां को घर में ले आना और उनकी पूजा करना ही काफी नहीं बल्कि मां की स्थापना सही स्थान पर होना जरूरी होता है। मां लक्ष्मी को अगर सही दिशा में और सही तरीके से न रखा जाए तो वह फायदे की जगह नुकसान देने वाला हो सकता है। छोटी सी चूक अनजाने में लोग कर जाते हैं।

मां लक्ष्मी को मंदिर में रखने से पहले उन्हें स्थापित करने की दिशा का भी ध्यान देना चाहिए। साथ मां के साथ किन भगवान का होना जरूरी है यह भी जानना जरूरी है। आम धारणा ये है कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश साथ होने चाहिए, लेकिन ये धारणा कितनी सही है यह जान लेना भी जरूरी है, क्योंकि आपकी छोटी सी चूक ही आपको मां लक्ष्मी की कृपा से दूर कर सकता है। तो आइए आज जानें की मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनकी स्थापना घर के मंदिर में कैसे करें।

मां को हमेशा भगवान विष्णु के साथ रखें
अधिकतर घरों पर माता लक्ष्मी को भगवान गणेश जी के साथ ही स्थापित किया जाता है लेकिन यह सही नहीं। मां लक्ष्मी को केवल दिवाली वाले दिन ही गणेश जी के साथ रखना और पूजना चाहिए। बाकि दिन मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु के साथ ही पूजना चाहिए। मां विष्णु भगवान की पत्नी हैं इसलिए उनकी मूर्ति उनके साथ ही रखनी चाहिए।

खड़ी लक्ष्मी न लाएं घर
घर में पूजा के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा कभी भी खड़ी वाली न लाएं। खड़ी लक्ष्मी की पूजा गृहस्थ को नहीं करनी चाहिए। घर में मां लक्ष्मी की बैठी प्रतिमा ही रखें। पुराणों के अनुसार खड़ी अवस्था में मूर्ति चलायमान होती है और वह एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं टिकती हैं। हमेशा घर पर माता लक्ष्मी की बैठी हुई प्रतिमा को रखना चाहिए।

उल्लू पर विराजमान मां लक्ष्मी घर न लाएं
माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता है लेकिन उल्लू पर बैठी मां की प्रतिमा घर न लाएं क्योंकि इससे वह चलायमान होंगी और घर पर नहीं टिकेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उल्लू भी चंचल होता है औश्र एक स्थान पर नहीं टिकता।

दीवार से दूरी बना कर रखें प्रतिमा
माता लक्ष्मी की प्रतिमा दीवार से सटा कर न रखें बल्कि उनके बीच में कुछ गैप होना जरूरी है क्योंकि ये वास्तु दोष होता है।

इस दिशा में ही रखें मां की प्रतिमा
देवी लक्ष्मी की प्रतिमा का मुख हमेशा उत्तर दिशा में होन चाहिए। ये शुभदायी माना जाता है।

एक से ज्यादा मूर्ति न रखें
घर में देवी लक्ष्मी की एक से ज्यादा मूर्ति या तस्वीर न रखें। ऐसा करना आपके लिए मां की कृपा का मात्र नहीं बनाएगा।

छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान ईश्वर की स्थापना से पूर्व जानना जरूरी है। खास कर जब घर में आप भगवान की स्थापना कर रहे होते हैं।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर