शुक्रवार को करें ये अचूक उपाय, जो आपके जीवन में करें धन की वर्षा और...

आध्यात्म
Updated Nov 23, 2017 | 18:45 IST | Medha Chawla

मां लक्ष्मी की उपासना ही आपको धन दिलवाएगी। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी उपासना के जरिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें। 

लाल धागे में सातमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करने से अचानक धन की प्राप्ति होती है।   |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली: अगर आप चाहते है आपके घर में हमेशा धन की वर्षा हो तो शुक्रवार के दिन इन उपायों से आप लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है। दरअसल मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है इसलिए ऐसा उपाय करना चाहिए जो दोनों को प्रसन्न करता हो। मां लक्ष्मी की उपासना ही आपको धन दिलवाएगी। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी उपासना के जरिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें। 

Read: अगर निकलते हैं मुंहासे, तो करें बुध का ये उपाय

दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें
ज्योतिषों के अनुसार शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। लगातार 3 शुक्रवार करें ये उपाय, मां लक्ष्मी जरूर करेंगी कृपा। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। यह उपाय हिन्दू धर्म में धन की देवी मानी जाने वाली मां लक्ष्मी से जुड़ा है। 

खीर का भोग लगाएं
ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी शुक्रवार के दिन भोग लगाने से प्रसन्न होती है। चावल और दूध से बनी खीर को मां लक्ष्मी को शाम के वक्त भोग लगाए। इस दिन आप पीतल का दीप भी जला दे। जब रात में आपके खाने का वक्त हो तो उसी दौरान इस खीर को अपने परिजनों के साथ ग्रहण करें।

Read: श‍िव लगाते हैं शरीर पर भस्‍म, जानें क्‍या है इस रूप का राज

इस उपाय को शास्त्रों में हर शुक्रवार को किए जाने की बात कही गई है। अगर हर शुक्रवार संभव नहीं हो तो कम से कम 11 या 21 शुक्रवार ये उपाय जरूर करें। इसके अलावा इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा हासिल होती है और व्यक्ति के जीवन की दरिद्रता दूर होती है। घर में लक्ष्मी की कमी नहीं होती है। 

- लाल धागे में सातमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करने से अचानक धन की प्राप्ति होती है। 

- सवा पांच किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। शुक्रवार के दिन सायंकाल 

Read: आते ही खत्म हो जाती है आपकी सैलेरी? ज्योतिष में बताएं हैं ये उपाय

- गाय को खिलाएं। तीन शुक्रवार लगातार यह करने से दरिद्रता समाप्त होती है और धन की प्राप्ति होती है। 

- मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत (तेल का दीपक) प्रज्ज्वलित करें। 

- 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें। अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं। 

Read: शुभ कार्यों में जरूर रखे जाते हैं आम के पत्‍ते, जानें कैसे दिलाते हैं हनुमान की कृपा

- शुक्रवार के दिन गरीबों को दान देना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कपड़े या सफेद रंग की मिठाई, दूध, चीनी का दान करना चाहिए।

- शुक्रवार के दिन किसी भी सुहागिन स्त्री को सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, मेंहदी का दान करना चाहिए।

- शुक्रवार को श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद पूरे घर में इस जल को छिड़कना चाहिए। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है। 

धर्म और आस्‍था से जुड़े लेख पढ़ने के लिए देखें Spritual सेक्‍शन... 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर