Mauni amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर करें इन 5 में से कोई एक उपाय, घर में हमेशा होगा सुख-समृद्धि का वास

हिंदू धर्म शास्त्रों में मौनी अमावस्या का उल्लेख किया गया है, कहा जाता है इस दिन दान, जप, तप और स्नान करने से पितरों को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बरकरार रहती है।

Mauni amavasya, mauni amavasya 2021, mauni amavasya date, mauni amavasya upaay, mauni amavasya ke liye upaay, मौनी अमावस्या, मौनी अमावस्या 2021, मौनी अमावस्या कब है, मौनी अमावस्या के दिन क्या करें, मौनी अमावस्या के उपाय
मौनी अमावस्या के उपाय 
मुख्य बातें
  • 11 फरवरी को पड़ रहा है मौनी अमावस्या
  • पूर्वजों की शांति के लिए की जाती है पूजा
  • दान देने से पितरों को मिलती है शांति

माघ मास में मनाई जाने वाली मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष 11 फरवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। यह दिन बहुत शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इस दिन किए गए उपायों से पितरों को शांति मिलती है। मौनी अमावस्या के दिन दान, जप, तप और स्नान जरूर करना चाहिए। इस दिन जरूरतमंदों को दिया गया दान सीधा पूर्वजों को मिलता है इसलिए लोग इस दिन दान-पुण्य के काम में आगे रहते हैं। इस दिन व्रत रखा जाता है और पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है।

कुछ लोग मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत भी धारण करते हैं। मौनी अमावस्या के दिन कुछ चमत्कारी उपाय करके भाग्योदय किया जा सकता है इसके साथ घर की सुख, शांति और समृद्धि के लिए भी उपाय करना फायदेमंद माना जाता है। 

अगर आप भी अपने घर में सुख-शांति बरकरार रखना चाहते हैं और जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं तो मौनी अमावस्या के दिन यह उपाय जरूर कीजिए। 

1. काले तिल से करें तर्पण

माघ मास में तिल का उपयोग करना और दान करना बहुत फलदायक माना गया है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए और पद वृद्धि के लिए मौनी अमावस्या के दिन तिल से तर्पण कीजिए। 

2. गाय को खिलाएं तिल वाली रोटी 

मौनी अमावस्या के दिन आटे में तिल मिलाकर रोटी बनाइए और उसे गाय को खिला दीजिए। यह उपाय करने से घर में सुख-शांति कायम रहेगी। ‌

3. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय

लाल रंग के धागे से बत्ती बना लीजिए फिर शाम के समय अपने घर के ईशान कोण में गाय के घी का इस्तेमाल करके दीपक जलाइए। 

4. लक्ष्मी जी को करें चावल का खीर अर्पित

अपने घर को धन-संपत्ति से भरने के लिए माता लक्ष्मी और शिवाजी के परिवार को चावल का खीर बनाकर अर्पित कीजिए।

5. काले कुत्ते को पिलाएं दूध

मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए मौनी अमावस्या के दिन एक कटोरी में दूध डालिए फिर दूध में अपनी छाया देखते हुए काले कुत्ते को पिला दीजिए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर