Monthly Horoscope August 2022: अगस्त महीने का मासिक राशिफल, किन राशियों के लिए लकी रहेगा ये महीना, क्या बरतें सावधानी

Monthly Horoscope August 2022 (मासिक राशिफल अगस्त 2022): अगस्त माह में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन हो रहे हैं। देखें ये महीना किन राशियों के लिए लकी रहेगा। वृष व तुला राशि के लोग जहां आर्थिक लाभ पाएंगे वहीं कुछ राशियों को धन व स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा।

masik rashifal, masik rashifal august 2022, rashifal, rashifal today, rashifal august 2022, horoscope monthly, horoscope monthly 2022, horoscope monthly 2022 in hindi
Masik Rashifal August 2022 in Hindi 

Monthly Horoscope August 2022 (मासिक राशिफल अगस्त 2022): इस माह के प्रारंभ में शनि मकर,गुरु मीन, मंगल, राहु मेष, शुक्र मिथुन, सूर्य कर्क तथा बुध सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। अगस्त के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। 15 अगस्त को सूर्य कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे जो कि सूर्य की अपनी राशि है। इस माह मेष व सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। वृष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं अगस्त माह में प्रत्येक राशियों का  विस्तृत मासिक राशिफल। 

Masik Rashifal August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 16 अगस्त के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए 14 से 24अगस्त तक का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृष राशिफल

इस माह शनि का मकर में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। 08 अगस्त तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

मिथुन राशिफल

बुध व शुक्र गोचर बहुत शुभ है। 17 अगस्त के बाद  छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। 12 अगस्त के बाद जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

इस माह 17 से 25 अगस्त के मध्य जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल

इस माह जॉब 16 अगस्त के बाद सूर्य के इस राशि में आगमन से विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। मकर का शनि  पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गेंहू का दान करें।

कन्या राशिफल

इस माह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 16 से 25 अगस्त के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य  अनुकूल होते हैं। 16 अगस्त के बाद सूर्य के सिंह व गुरु के मीन गोचर धन का आगमन कराएगा। 17 से 26 अगस्त के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

तुला राशिफल

इस माह 16 अगस्त के बाद सूर्य का एकादश गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। शुक्र व मंगल के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।17 से 26 अगस्त के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल

इस समय बुध व सूर्य का प्रभाव मंगलमय हैं। 16 अगस्त के बाद मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। तिल का दान करें।

धनु राशिफल

इस माह गुरु चतुर्थ व शनि द्वितीय गोचर रत हैं। व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। 16 अगस्त के बाद रुके धन मिलने चाहिए।

मकर राशिफल

 राशि स्वामी शनि  मकर में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल लाभान्वित करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन सात अन्न का दान करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें।

कुंभ राशिफल 

गुरु का द्वितीय व सूर्य का पंचम गोचर अनुकूल है। 15 अगस्त के बाद सूर्य का सिंह गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा।प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। शनिवार को तिल व अन्न का दान करें।

मीन राशिफल

गुरु का इस राशि में व शनि का एकादश  गोचर व्यवसाय में कोई नवीन  कार्य करवाएगा। 04 से 12 अगस्त  तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर