MS Dhoni Birthday : क्र‍िकेट के बाद राजनीति में चमक सकते हैं माही, जानें क्‍या कहते हैं स‍ितारे

आध्यात्म
Updated Jul 07, 2018 | 10:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

MS Dhoni Birthday Kundali Astro predictions : भारतीय क्र‍िकेट के चमकते सितारे महेन्‍द्र सिंह धोनी 7 नंबर वाले हैं। उनकी कुंडली में सूर्य और बुध बेहद मजबूत हैं। जानें हर द‍िल में बसने वाले माही की कुंडली क्‍या कहती है।

MS Dhoni
MS Dhoni 

नई द‍िल्‍ली : 7 जुलाई को जन्में महेंद्र सिंह धोनी विश्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनकी कुंडली के हिसाब से महेंद्र सिंह धोनी का जन्‍म कन्या लग्न और कन्या राशि में हुआ है। उनकी कुंडली के  प्रथम भाव में गुरु, शनि और चंद्रमा है, पंचम केतु, नवम मंगल, दशम सूर्य और बुध, और एकादश भाव में शुक्र और राहु जन्म लग्न चक्र में स्थित है। 

ज्‍योतिष के जानकार सुजीत जी महाराज बताते हैं क‍ि लग्नेश बुध दशम भाव में सूर्य के साथ बुधादित्य नामक महा राजयोग बना रहा है। गुरु और चंद्रमा केंद्र में गजकेसरी नामक राजयोग बना रहे हैं। धोनी बहुत उच्च बौद्धिक स्तर के प्लेयर हैं और कूल माइंड से निर्णय लेने की जबरजस्त योग्यता उनको इसी योग से मिली है। 

वहीं बुध ग्रह बुद्धि का कारक ग्रह है। बौद्धिकता और शालीनता का विकास करता है। बुध लग्नेश होके दशम भाव में मिथुन राशि में जिसका स्वामी खुद बुध है, वह सूर्य के साथ कर्म भाव में बैठकर बुध को बहुत मजबूत और अति उत्तम फलदायी बना रहा है। मंगल ने उनको  शारीरिक रूप से मजबूत बनाया। वहीं गुरु और सूर्य के योग ने उनको अच्‍छी हाइट दी है। 

पंचमेश शनि गुरु के साथ केंद्र में राजयोग बना रहा है। सूर्य ने गजब की लोकप्रियता दी। बुध ने डिसिजन मेकिंग पावर दिया। मंगल ने सुंदर शरीर और भाग्य भाव में बैठकर इनको भाग्यशाली भी बनाया। एकादश शुक्र लाभ दिया। शुक्र विज्ञापन ,टी वी, इलेक्ट्रोनिक मीडिया और फ़िल्म का कारक ग्रह है। ये लगातार टीवी और मीडिया में इस योग के चलते लोकप्रिय रहते हैं।

गुरु का केंद्र में होना और इसकी नवम दृष्टि भाग्य भाव में इनको बहुत सम्मान दिलवाता है। शनि की दशम दृष्टि एकादश भाव में शुक्र के साथ है। राहु भी इनकी आर्थिक स्थिति को शानदार करेगा। 

कुंडली के अनुसार, धोनी का भविष्य बहुत ही उज्ज्वल है। सूर्य के योग के चलते एक समय ऐसा भी आएगा कि इनको खेल के अलावा सामाजिक और राजनीतिक फील्ड में बहुत लोकप्रियता मिलेगी। सूर्य राजनीति और प्रशासन का कारक ग्रह है। दशम सूर्य और बुध, धोनी को एक दिन राजनीति का चमकता सितारा बनाएंगे। वहीं गुरु का वर्तमान गोचर तुला और शनि का धनु में होने का मतलब है कि आने वाला साल उनके लिए बहुत ही सफलता लेकर आएगा। 

आध्‍यात्‍म व ज्‍योतिष से जुड़ी Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर