Happy Navratra Wishes 2020: आज से शुरू हो रहे मां की भक्‍त‍ि के द‍िन, इन संदेशों व तस्वीरों से दें शुभकामनाएं

Happy Navratri wishes 2020: नवरात्र का पहला दिन 17 अक्टूबर को है। इस दिन लोग प्रियजनों को,मित्रों को संदेश और तस्वीरें के जरिए बधाई संदेश देते हैं।

Happy Navratri wishes Images Quotes 2020
Happy Navratri wishes Images Quotes 2020  |  तस्वीर साभार: Times Now
मुख्य बातें
  • नवरात्र का पहला दिन 17 अक्टबूर को है
  • इस दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप की अराधना होती है
  • दशहरा 25 अक्टबूर को मनाया जाएगा

नई दिल्ली: मां दुर्गा के नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। शारदीय नवरात्र का पहला दिन शनिवार को है और उसी दिन मां दुर्गा की कलश स्थापना होगी। हर तरफ मां के मंदिर सज चुके हैं साथ ही मां का श्रृंगार किया जा चुका है। लोगों ने पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। साल में दो बार यानी चैत्र और शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना होती है।

मां के ये रूप हैं शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि देवी हैं। दुर्गा के पहले स्वरूप को 'शैलपुत्री' के नाम से जाना जाता हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा। इसी द‍िन ही घटस्‍थापना यानी कलश स्थापना भी की जाती है। लोगों ने अपने दोस्‍तों को नवरात्र की बधाईयां देना शुरू कर द‍िया है। बधाई देने के ल‍िए आप इन संदेश का सहारा ले सकते हैं। आप भी अपने मित्रों और प्रियजनों को इन तस्वीरों या फिर इन संदेशों के जरिए बधाई दे सकते है।  

इन व‍िशेष द‍िनों में प्र‍ियजनों को ये बधाई संदेश भेजे जा सकते हैं - 

1. मां दुर्गा आई आपके द्वार, करके आई माता 16 श्रृंगार। 
आपके जीवन में न आये कभी हार, हमेशा रहे सुखी आपका ये परिवार।। 
हैप्पी नवरात्रि

2. जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी, कोई भी आरजू ना रहे अधूरी। 
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से विनती, क‍ि आपकी हर मनोकामना हो पूरी।। 
हैप्पी नवरात्रि

3. दिल मेरा झूमे माता के दरबार में, मैं तो हुई दीवानी माता के प्यार में। 
अब मुझको नहीं टेंशन कल होगा क्या, क्योंकि हर पल बरसे मुझ पर मां की दया।। 

4. हर पल खुशी कदम चूमे, नवरात्रि में हम सब मिलकर झूमे। 
हो न कभी आपका दुख से सामना, यही है आपको नवरात्रि की शुभकामना ।। 

5. लाल रंग की चुनरी से, सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ संसार, मां आए आपके द्वार
मुबारक हो आपको, नवरात्रि का त्‍योहार

6. सच्चा है मां का दरबार, मैया सब पर दया करती समान। 
मैया है मेरी शेरोंवाली, शान है मां की बड़ी निराली।। 
हैप्पी नवरात्रि

7.चारों ओर है छाया अंधेरा, कर दे मां रोशन जीवन मेरा। 
तुझ बिन कौन यहां है मेरा, तू जो आये सामने हो जाये सवेरा।। 
हैप्पी नवरात्रि

8.  माता तेरे 9 रूप से हैं 9 भुजाएं

1 से मिले बल
2 दे बुद्धि
3 से मिले ऐश्वर्य
4 दे हमें सुख
5वीं भुजा देती स्वास्थ्य
6 देती भक्ति
7 देती है अभिजीत
8 भुजा है देती निर्भीकता
9 करे सम्पन्नता प्रदान
Happy Navratri 

9. मां की आराधना का ये पर्व है, मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है। 
बिगड़े काम बनाने का पर्व है, भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है।। 
शुभ नवरात्रि 

English Wishes 

10. Lal Rang Ki Chunari Se Saja Maa Ka Durbaar,
Harshit Hua Main Pulkit Hua Sansaar,
Garbe Ki Masti, Khushiyon Ka Bhandaar,
Mubaarak Ho Aapko Navratri Ka Tyohaar.
Shubh Navratri!

11. Hey maa sherawali, mujhe iss navratri mein sirf ek cheez ki tamanna hai,
Jin jin ki aankhein ye pad rahi hain, unka daaman sada khushiyon se bharna..
Shubh navratri!

12. Maa Durga aayi aapke sdwar, karke 16 shringaar,
aapke jeevan mein na aaye kabhi haar, hamesha rahe sukhi aapka ye parivaar.
Happy Navratri!

13.May the brightness of Navratri
Fill your days with cheer
May all your dreams come true
During Navratri and all through the year
Wishing you all a very Happy Navratri!

14. On this special day, as you celebrate valour & courage
The triumph of good over evil
Wish you success & happiness in everything you do.
Happy Navratri!

15.जो भी जाता है माँ के द्वार
मां भरती है झोली खाली
मां विपदा मिटाने वाली
मां संकट हरने वाली...
हैप्‍पी नवरात्रि 2020

 16.हे मां तुमसे विश्वास ना उठने देना
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना,
और बिगड़े काम बना देना
नवरात्रि 2020 की शुभकामनाएं

17.रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने बुला लेंगे,
मइया है वो दिल की भोली
बातों में उसे रिझा लेंगे,
नवरात्री 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं

18.सारा जहान है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं माँ के चरणों की धूल
आओ माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
हैप्‍पी नवरात्रि 2020

19.खुशी आप सबको इतनी मिले
कभी ना हो दुखों का सामना,
यही है हमारी तरफ से
आपको नवरात्रि की शुभकामना...
शारदीय नवरात्रि की पावन शुभकामनाएं

20.मां के कदम आपके घर में आएं
आप खुशी से नहाएं
परेशानियाँ आपसे आँखें चुराएं
शरद नवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं...

21.नमो नमो दुर्गे सुख करनी
नमो नमो अम्बे दुःख हरनी
शुभ नवरात्रि 2020

22. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
शरद नवरात्रि की शुभकामनाएं...

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर