Numerology Today, 13 August 2022: शनिवार को यह भाग्यांक देगा आपको लाभ, पढ़ें अपना अंक राशिफल व जानें लकी नंबर

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 13 August 2022: आज शनिवार को 09 अंक का योग बन रहा है। देखें 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए कैसा रहेगा 13 अगस्त का दिन। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Ank rashifal 13 August 2022 in hindi, Numerology 13 August 2022 in hindi, Numerology today 13 August 2022, dainik ank rashifal
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 13 August 2022 

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 13 August 2022: आज 13 अगस्त 2022 है। 13 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-08-2022 का भाग्यांक भी 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। केतु शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 09 धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj Ka Panchang, 13 August 2022

आज का अंक राशिफल 12 अगस्त 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व मङ्गल का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 व जन्मांक 04 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक-03

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु व मङ्गल का सपोर्ट है। आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-02

Horoscope Today, 13 August 2022

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 08 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में भाग्यांक 09 लाभ देगा। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक-04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-03

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी मंगल व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में केतु व शुक्र कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नस व स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व मंगल कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-06

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी मङ्गल व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 04 तथा 09 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।  
शुभ अंक-03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर