Numerology Today, 19 August 2022: जन्माष्टमी पर जानें क्या है आपका भाग्यांक, देखें अपना अंक राशिफल व जानें लकी नंबर

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 19 August 2022: 19 अगस्त का दिन संयुक्त अंक वाला है जो आत्मा, धर्म व आत्म ज्ञान का प्रतीक है। जानें ये 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानें आज का आपका लकी नंबर कौन सा है।

Numerology 19 August 2022 in hindi, Numerology today 19 August 2022, dainik ank rashifal, ank rashifal times now navbharat
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 19 August 2022 

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 19 August 2022: आज 19 अगस्त 2022 है। 19 का संयुक्त अंक 01 सूर्य आत्मा व धर्म तथा 09 आत्म ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। आज 19-08-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 03, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 19 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व बुध का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।उड़द का दान करें।
शुभ अंक- 09

जन्मांक 02 अंक राशिफल

व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-06

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु अंक व भाग्य स्वामी शुक्र है। गुरु व सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 05 व 07 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य-नेत्र  विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-01

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 06 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-07

जन्मांक 05 अंक राशिफल

व्यवसाय में अंक 05 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल व उड़द का दान करें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 06 अंक राशिफल

आज व्यवसाय में शुक्र व सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 07 अंक राशिफल

जॉब में अपने प्रोग्रेस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में केतु व भाग्यस्वामी शुक्र का प्रभाव संघर्ष का है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 08 अंक राशिफल

आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में गुरु, सूर्य व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। सूर्य के द्रव्य गुड़ व अनार का दान करें।
शुभ अंक-01

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर