Numerology Today, 21 July 2022: किन जन्मांक वालों को लाभ देगा आज का भाग्यांक? जानें अपना अंक राशिफल व लकी नंबर

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 21 July 2022: यहां देखें नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 का अंक राशिफल। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर। देखें कैसा रहेगा 21 जुलाई को आपका अंक राशिफल।

aaj ka ank rashifal in hindi, Numerology 2022, today ank rashifal, today ank rashifal in hindi, Numerology today in hindi
ank rashifal 21 July 2022 in hindi 

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 21 July 2022: आज 21 जुलाई 2022 है। 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ, मंगलमय व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। यह यात्रा व तीर्थ करने का अंक है। अंक 01 सूर्य व 02 चन्द्रमा का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। आज 21-07-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। शुक्र, शनि, केतु व बुध परम मित्र हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 21 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में उच्चाधिकारियों से परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-02

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 07 का स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी राहु बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के मित्रों से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक स्वामी केतु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

केतु अंक व भाग्य स्वामी हैं। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष के बाद सफलता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में मंगल, सूर्य व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- केतु हड्डी विकार दे सकता है। उड़द का दान करें।
शुभ अंक-02

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर