वैष्णो देवी में अब 1 दिन में केवल 50 हजार लोग ही कर पाएंगे दर्शन, NGT ने दिया आदेश

आध्यात्म
Updated Nov 13, 2017 | 13:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

देश के सबसे बड़े तीर्थ स्थल में शुमार होने वाले वैष्णो देवी में अब एक दिन में केवल 50 हजार लोग ही दर्शन कर पाएंगे।

वैष्णो देवी में अब एक दिन में केवल 50 हजार लोग ही दर्शन कर पाएंगे।  |  तस्वीर साभार: TOI Archives

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े तीर्थ स्थल में शुमार होने वाले वैष्णो देवी में अब एक दिन में केवल 50 हजार लोग ही दर्शन कर पाएंगे। एनजीटी यानी हरित अधिकरण ने यह आदेश दिया है। एनजीटी ने कहा है कि यदि संख्या तय सीमा से अधिक होती है तो तीर्थयात्रियों को कटरा या अर्द्धकुमारी में रोक दिया जाएगा।  वैष्णो देवी मंदिर में एक दिन में सिर्फ 50 हजार लोग ही दर्शन कर पाएंगे

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या पर लगाम लगा दी है। ट्रिब्यूनल ने सोमवार को दिए एक आदेश में कहा कि अब मंदिर में एक दिन में केवल 50 हजार दर्शनार्थी ही जा सकेंगे। खबरों के मुताबिक मंदिर में हो रहे सभी तरह के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है।

दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में आते हैं श्रद्धालु
गौर हो कि नवरात्रि के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हालांकि इस बार हुए एक ग्रैनेड अटैक के चलते दर्शनार्थियों की संख्या में कमी आई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने मंदिर परिसर में किसी भी किस्म के नए निर्माण पर रोक लगा दी है। एनजीटी वैष्णो देवी मंदिर को जाने वाले रास्तों और अगर बगल के इलाकों पर कड़ी नजर रख रही है। 

गौर हो कि पिछले साल एनजीटी ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को नोटिस जारी कर कहा था कि वो म्यूनिसिपल सोलिड वेस्ट और सीवेज ट्रीटमेंच प्लांट को लेकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपे। वैष्णो देवी मंदिर  एक पवित्रतम हिंदू मंदिर है, जो भारत के जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी की पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 

गर्मियों की छुट्टियों में होती है ज्यादा भीड़
वैष्णों देवी में माता के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है. जम्मू कश्मीर के रियासी जिले की कटरा तहसील से मां वैष्णो देवी की 14 किलोमीटर की यात्रा शुरू होती है। आमतौर पर गर्मियों की छुट्टियों के दिनों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। यह यात्रा कटरा में बाण गंगा से शुरू होती है। माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान पहला पड़ाव चरण पादुका, दूसरा पड़ाव अर्धकुंआरी गुफा तीसरा पड़ाव मां वैष्णो देवी का भवन और चौथा व अंतिम पड़ाव भैरो घाटी आता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर