Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर सबसे पहले इन 5 देवताओं को बांधे राखी, म‍िलेगा सुख-समृद्ध‍ि का आशीर्वाद

Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर पूजनीयों को भी राखी बांधने का व‍िधान है। इस बार भाई से पहले इन 5 देवताओं को राखी बांधे और परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद लें।

Rakhi Mantra, Brother And Sister Festival, Raksha Bandhan 2021, Rakhi, Raksha Bandhan, रक्षा बंधन, राखी, राखी का मंत्र, भाई बहन का त्योहार, रक्षा बंधन 2021
रक्षा बंधन 2021 
मुख्य बातें
  • रक्षा बंधन के दिन सबसे पहले गणेशजी को राखी बांधनी चाहिए
  • श्रावण माह में हनुमानजी की विशेष रूप से पूजा होती है
  • श्रावण माह में श्रीकृष्ण की पूजा का भी खास महत्व है

Raksha Bandhan 2021: भारतीय घरों में रक्षा बंधन का त्यौहार खुशियों के साथ मनाया जाता है। आप रक्षा बंधन वाले दिन पहले इन देवताओं को राखी बांधती हैं, तो ऐसा करने से देवता आपकी रक्षा करते हैं। मान्‍यता है क‍ि राखी को पहले सच्‍चे मन से भगवान को अर्पण करने से वे परिवार को सेहत व खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। 

जानें रक्षा बंधन पर क‍िन देवताओं को आपको पहले राखी बांधनी चाह‍िए 

1. गणेश जी

गणेश भगवान की पूजा सबसे पहले की जाती है। कोई भी शुभ काम करने से पहले गणेश भगवान को याद किया जाता है। इसलिए रक्षा बंधन वाले दिन भी सबसे पहले गणेश जी को ही राखी बांधनी चाहिए।

2. शिव जी

सावन का महीना शिवजी का माना जाता है। सावन में पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इसलिए शिवजी को इस दिन जरूर राखी बांधनी चाहिए।

3. हनुमान जी

हनुमान जी को शिवजी का रुद्रावतार माना जाता है। कहा जाता है कि जब सभी देव सो जाते हैं, तो उसके कुछ देर बाद शिवजी भी सो जाते हैं। फिर वह रुद्रावतार रुप में सृष्टि का संचालन करते हैं। यही कारण है कि सावन के महीने में हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। अगर आप हनुमानजी को इस दिन राखी बांधती है, तो आप सभी संकटों से बची रहेंगी।

4. कान्हाजी

जब श्री कृष्ण ने शिशुपाल को मारा था तो उनके हाथ खून में सन गए थे। फिर द्रौपदी नें अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर कृष्ण जी के हाथ में बांध दिया था। जिसके बदले श्री कृष्ण ने द्रौपदी को मुसीबत के समय सहायता करने का वचन दिया। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि जब युधिष्ठिर ने कृष्ण जी से पूछा कि वह सारे संकटों को कैसे पार कर सकता है, तो कृष्ण जी ने उन्हें रक्षा बंधन का त्योहार बनाने की सलाह दी। सावन के महीने में कृष्ण भगवान की पूजा भी विशेष रुप से की जाती है।

5. नागदेव

रक्षाबंधन के दिन नाग देवता को राखी बांधने से सर्प योग दूर होते हैं। इसलिए इस दिन नाग देवता को जरूर राखी बांधनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर