सकट चतुर्थी 2019: गणपति की पूजा के दौरान भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, ये पांच काम आपको बनाएंगे धनवान

आध्यात्म
Updated Jan 24, 2019 | 11:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sakat Chauth (Sankashti Chaturthi) Vrat 2019, Pooja to become Richest: भगवान गणपति की अराधना का आज विशेष दिन है जिसे सकट चौथ या फिर संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।

sakat chauth Vrat 2019 Sankashti Chaturthi
माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है।   |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली: 24 जनवरी को सकट चौथ यानी संकष्टी चतुर्थी है। संकष्टी चतुर्थी का मतलब होता है संकटों का नाश करने वाली चतुर्थी। माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती है और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन करती है। चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। मान्यता है कि सकट चौथ के दिन आप गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणपति पूजा-पाठ से अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

जब भी आप सकट चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करें तो इस बात का ध्यान जरूर रखें। इन बातों का ख्याल आपको भगवान गणेश की कोई भी पूजा या किसी भी दिन की पूजा के दौरान रखना चाहिए जो आपके लिए सर्वथा कल्याणकारी है। इस दिन आपको भूलकर भी ये पांच गलतियां नहीं करनी चाहिए।

  • चतुर्थी के दिन या पूजा के काले वस्त्र कतई ना पहनें।
  • इस दिन पूजा के दौरान आप सफेद या पीले कपड़े ही पहनें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना व्रत को नहीं तोड़े।
  • गणेश जी को कभी भी तुलसी जी पत्ता नहीं चढ़ाए।
  • भगवान गणेश की पूजा के दौरान जब आप अर्घ्य दें तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके छीटें आपके शरीर पर नहीं पड़े।
  1. इस दिन पूजा के दौरान छोटे उपाय करने से भी भगवाण गणपति प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
  2. भगवान गणपति को इस दिन 1 या 11 मोदक अर्पित करने से आपके सभी दुख दूर होते है।
  3. 11 दूर्वा को अर्पित करने से आपको कर्ज से जल्दी ही मुक्ति मिल जाती है।
  4. सकट चौथ की पूजा में गौरी गणेश व चंद्रमा को तिल, ईख, गंजी, भांटा, अमरूद, गुड़, घी से भोग लगाया जाता है और इससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होते है।
  5. ऊं गं  गणपतये नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवन की बाधाएं दूर होंगी।
  6. भगवान गणेश को सुपारी बहुत पसंद है। आप इस दिन 11 सुपारी का भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।


इस मंत्र से करें  भगवान गणेश की पूजा- 

गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर