Santoshi Mata Ki Aarti: शुक्रवार को सुनें मां संतोषी जी की आरती एवं भजन, दूर हो जाएंगे सभी कष्‍ट 

आध्यात्म
Updated Feb 28, 2019 | 20:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Top Santoshi Maa Bhajan: मां संतोषी को सुख-शान्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति करेन वाली देवी के रूप में जाना जाता है। यहां सुनें इनके पावन और मन को खुश कर देने वाले भजन और आरती। 

Top Santoshi Maa Bhajan
Top Santoshi Maa Bhajan  |  तस्वीर साभार: Instagram

Santoshi Maa popular aarti bhajan: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को अर्पित होता ही है। ऐसे ही आज यानि शुक्रवार का दिन सुख-संतोष की देवी मां संतोषी को अर्पण है। मां संतोषी को सुख-शान्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति करेन वाली देवी के रूप में जाना जाता है। वे महिलाएं जो अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना करती हैं वह 16 शुक्रवार तक का व्रत जरूर रखती हैं। 

इस दिन जो भी उपवास करता है उसे खट्टी चीजें खाना तो दूर छूना भी नहीं चाहिए। इस दिन गुड़ और चने का प्रसाद खाया जाता है। शुक्रवार के दिन संतोषी माता तथा वैभवलक्ष्मी का भी व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने वालों को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। घर की साफ सफाई कर के संतोषी माता की मूर्ति को स्‍थापित कर उनकी पूजा करनी चाहिए। यदि इस दिन घर में सुबह से ही मां संतोषी के भजन बजा दिये जाएं तो इससे घर का वातावरण पवित्र होता है। यहां सुनिये संतोषी माता के भजन और आरती....

Also read: सुबह-सुबह बन जाएगा दिन, जब सुनेंगे सांई बाबा के ये हिट भजन और आरती- Video

संतोषी माता के भजन और आरती

Also read: सोमवार स्पेशल भजन : शिव शंकर भोले कैलाशी

बता दें कि हिंदू धार्मिक मान्‍यताओं के अनुासर मां संतोषी एक देवी हैं जिनकी पूजा शुक्रवार के दिन की जाती है। व्रत करने वाले के परिवार के लोग भी उस दिन कोई खट्टी चीज नहीं खाएं।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर