Snakes In Dreams: क्‍या मतलब है सपने में सांप द‍िखने का, जानें सपनों में सांप नजर आने के अच्‍छे-बुरे संकेत

लोगों को अक्सर सांप के सपने आते हैं। ऐसे सपने आने के कई कारण हो सकते हैं। अधिकतर सपने इसलिए आते हैं कि ऐसे दृ‍श्य हमने देखा होगा। अधिकतर सपने हमें हमारी दिनचर्या में किए गए कार्य से प्राप्त होते हैं।

snakes in dreams, what happen if we see snake in dream, things that can happen when we see snakes in dreams, advantages of seeing snake in dreams, disadvantages of seeing snake in dreams, saanp dekhne se kya hota hai, sapne me saanp dekhne ke fayde, sapne
what happen if we see snake in dream 
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म शास्त्रों और पुराणों में सांप से जुड़ी अनेक कथाएं प्रचलित हैं।
  • सांप को हिंदू शास्त्रों में पूजनीय माना गया है।
  • सांप और मानव का रिश्ता सृष्टि के प्रारंभ काल से रहा है।

सांप और मानव का रिश्ता सृष्टि के प्रारंभ काल से रहा है। हिंदू धर्म शास्त्रों और पुराणों में सांप से जुड़ी अनेक कथाएं प्रचलित हैं। सांप को हिंदू शास्त्रों में पूजनीय माना गया है। यह भगवान शिव के गले का हार है और भगवान विष्णु की शैय्या है। एक ओर सांप को जहां पूजनीय माना गया है वहीं दूसरी ओर इससे जुड़े कई मिथक और शुभ-अशुभ लक्ष्ण भी प्रचलित हैं। सांप यदि साक्षात नजर आ जाए तो डर के मारे पसीने छूट जाते हैं। यहां तक कि सपने में भी अगर सांप दिख जाए तो व्यक्ति घबराकर उठ बैठता है।

सपने में सांप द‍िखने का रहस्‍य 

  1. -सपने में यदि आप किसी मंदिर में सांप देख लेते हैं या जाग्रत अवस्था में किसी मंदिर में सांप दिखाई दे जाए तो इसे शुभ माना जाता है। मंदिर में सांप दिखना इस बात का संकेत है कि आपकी मनोकामनाएं निकट भविष्य में ही पूर्ण होने वाली है।
  2. -यदि आप सांप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखें तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई शुभ घटना होने वाली है। यह तरक्की का भी संकेत है। साथ ही अचानक लाभ या रुका हुआ धन वापस मिलने का संकेत भी माना जाता है।
  3. -सपने में यदि शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत है। इसका अर्थ यह हुआ कि भगवान शिव का आशीर्वाद आने के साथ है और जिस कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से इंतेजार हैं उसमें शीघ्र ही सफलता मिलने वाली है।
  4. -यदि कोई निर्धन व्यक्ति सांप को पेड़ पर से उतरते देखता है तो यह उसके लिए शुभ संकेत है। यह प्रबल धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
  5. -यदि आप किसी विशेष कार्य के लिए जा रहे हैं और उस समय कोई सांप आपके दाहिने हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह शुभ होता है। यह इस बात का संकेत करता है कि आप जिस काम के लिए निकल रहे हैं वह पूरा हो जाएगा।
  6. -सपने में श्वेत सांप देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह धन का प्रतीक है।
  7. -सपने में मरा हुआ सांप देखना ठीक नहीं है। यह निकट भविष्य में किसी बड़े संकट का सूचक है। इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पांच सोमवार शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल या कच्चा दूध अर्पित करें।
  8. -कोई धनवान व्यक्ति सपने में पेड़ पर से सांप को उतरते देखे तो यह उसके लिए बड़ी धनहानि का संकेत है। ऐसा सपना देखें तो आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होती है।
  9. -किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलते समय यदि बाएं हाथ की ओर से कोई सांप आपका रास्ता काट जाए तो सावधान रहने की आवश्यकता है। यह इस बात का संकेत है कि आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं उसके पूरा होने में संशय है। ऐसा हो तो वापस घर में आकर भगवान शिव से प्रार्थना करके निकलें।
  10. -सपने में नाग-नागिन के जोड़े को प्रेम करते देखना अशुभ सूचक है। यदि साक्षात नाग-नागिन प्रणय करते दिखें तो वहां से हट जाएं। यह बड़ी हानि की सूचना देता है।
  11. -अगर किसी को सपने में सांप दिखाई देता है तो इसे अपशकुन माना जाता है। सांप के सपने की व्याख्या अलग-अलग संस्कृतियों में वृहद रूप से की गई है। अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है तो यह इस ओर इशारा करता है कि निकट भविष्य में आप समस्याओं से घिरने वाले हैं।
  12. -सपने में सांप का डंसना इस बात की सूचना है कि आपको जल्द ही गंभीर रोग होने वाला है या किसी प्रकार का संकट आने वाला है। आप सतर्क हो जाएं। परंतु यदि उपरोक्त बताएं कारणों के कारण सपना आया है तो डरने की जरूरत नहीं।
  13. -यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप बहुत घबराए हुए हैं तो यह समझा जाएगा कि आप भविष्य के प्रति डरे हुए हैं, कोई चिंता आपको खाए जा रही है या किसी बात को लेकर आप डरे हुए हैं। यह भी हो सकता है कि आप किसी सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं या उस राज के खुल जाने का आपको डर है। हालांकि यह सपना अशुभ माना जाता है।
  14. -सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखने का अर्थ है कि आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना पड़ सकते हैं।
  15. -सपने में सांप द्वारा दांत दिखाना या काट लिए जाने की पोजिशन बनाकर दांत दिखाना इस बात का संकेत है कि आपको कोई धोखा दे सकता है या किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।
  16. -रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है। यह भी कहा जाता है कि पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।
  17. -सपने में सांप आपको कहीं जाते हुए दिखाई दे या आपको देखकर छुप जाए तो समझा जाता है कि पितृदेव अपकी रक्षा कर रहे हैं।
  18. -सांप को बिल में जाते हुए देखने का अर्थ है अचानक धन की प्राप्ति होना। बिल से बाहर निकलते देखना धनहानि है।
  19. -बार बार सांप का दिखाई देने का अर्थ है कि आपको पितृदोष हैं या आपके पितृ आपसे नाराज हैं।
  20. -खुदाई करते समय सांप निकलता हुआ दिखाई दे तो समझो धन प्राप्त होगा।

तो अब आप सांप के सपने में नजर आने का अर्थ जान सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर