Sawan Purnima 2021 : रक्षाबंधन पर पड़ने वाली पूर्णिमा को करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Sawan Purnima : रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा को पड़ता है। इस दिन सावन खत्म होता है। इसलिए सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव, चंद्र देव एवं मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

sawan purnima 2021, sawan purnima ke upay, raksha bandhan 2021
सावन पूर्णिमा के असरदार उपाय (Pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • इस बार सावन पूर्णिमा 22 अगस्त यानी रविवार को है।
  • रक्षाबंधन के दिन सावन का महीना खत्म होता है।
  • सावन पूर्णिमा पर कुछ उपाय करने से कष्ट दूर होते हैं।

Sawan Purnima Ke Upay : रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को पड़ता है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि का संबंध देवी लक्ष्मी से होता है। इसलिए इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही दुखों से भी छुटकारा मिलता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त 2021 को 19:02 बजे से प्रारंभ होकर 22 अगस्त 2021 के दिन सायंकाल 17:33 बजे तक रहेगी। इस दिन भगवान शिव और विष्णु जी का पूजन भी फलदायी होता है।

1- धन प्राप्ति के लिए रक्षाबंधन के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। इससे माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। ऐसे घरों में खुशहाली आती है।

2- पैसों की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए सावन मास की पूर्णिमा को दक्षिणावर्ती शंख पर लाल चंदन से लक्ष्मी जी का कोई सिद्ध मंत्र लिखें। अब इसे पूजा घर में स्थापित कर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।

3- रक्षाबंधन के दिन पूर्णिमा तिथि को सावन महीना खत्म होता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव की आराधना शुभ मानी जाती है। उनका अभिषेक करने से मानसिक शांति मिलती है और कष्ट दूर होते हैं।

4- पूर्णिमा तिथि को चंद्रदेव के पूजन से मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही कुंडली में मौजूद ग्रहदोष भी दूर होते हैं। इसलिए पूर्णिमा की रात को चंद्रदेव के दर्शन करने चाहिए। इस दिन चंद्रदेव को दूध, गंगाजल और अक्षत मिलाकर अघ्र्य देने से जीवन में आ रही आर्थिक दिक्कतें दूर होती हैं. चंद्रदेव की कृपा पाने के लिए ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः’ अथवा ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

5- शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष पर सुबह स्नान के बाद कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

6- अपने घर के मंदिर में सावन पूर्णिमा के दिन श्री यंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, कुबेर यंत्र, एकाक्षी नारियल, दक्षिणवर्ती शंख स्थापित करना चाहिए. इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर