September 2021 Festivals: स‍ितंबर 2021 के व्रत त्‍योहार, कब है गणेश चतुर्थी, क‍िस तारीख से लगेगा प‍ितृ पक्ष

September 2021 vrat tyohar : सितंबर 2021 व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास है। इस महीने अजा एकादशी, शनि प्रदोष, मासिक शिवरात्रि, गणेश चतुर्थी, परिवर्तिनी एकादशी, शनि प्रदोष व्रत आदि पर्व हैं।

September 2021 Festivals, September 2021 ke vrat tyohar, September 2021 hindu calendar, September mahine ke vrat tyohar, सितंबर 2021 कैलेंडर, सितंबर 2021 त्यौहार, Ganesh Chaturthi 2021
Vrat And Festival In September 2021 
मुख्य बातें
  • स‍ितंबर 2021 के व्रत त्‍योहार (September 2021 vrat tyohar) की शुरुआत अजा एकादशी से होगी
  • गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2021) भी स‍ितंबर मास में ही आएगी
  • 20 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapad Purnima 2021) की त‍िथ‍ि रहेगी

September 2021 vrat tyohar: हिंदु पंचांग के अनुसार अंग्रेजी माह का नौवां महीना सितंबर और हिंदु कैलेंडर का छठा महीना भाद्रपद होता है। इस महीने व्रत एवं त्योहारों की भरमार होने वाली है। शास्त्रों के अनुसार यह महीना व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास होता है। क्योंकि इस दौरान कई मुख्य और बड़े त्योहार आते हैं। महीने की शुरुआत गणेश महोत्सव जैसे बड़े पर्व से हो रही है। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्थदशी तक चलने वाले इस पर्व पर देश में एक अलग रौनक देखने को मिलती है। आइए एक नजर डालते हैं सितंबर माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों पर।

सितंबर 2021 व्रत एवं त्योहारों की सूची, September 2021 hindu calendar 

सितंबर 2021 की बात करें तो इस महीने अजा एकादशी, शनि प्रदोष, मासिक शिवरात्रि, गणेश चतुर्थी, परिवर्तिनी एकादशी, शनि प्रदोष व्रत, अनंत एकादशी, भाद्रपद पूर्णिमा और संकष्टी चतुर्थी आदि त्योहार पड़ेंगे। हिंदु पंचांग के अनुसार आइए जानते हैं इस माह पड़ने वाले त्योहारों की तिथि।

दिनांक व्रत एवं त्योहार
03 सितंबर   अजा एकादशी
04 सितंबर   शनि प्रदोष
05 सितंबर  मासिक शिवरात्रि
09 सितंबर  हरताल‍िका तीज
10 सितंबर  गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
17 सितंबर परिवर्तिनी एकादशी
18 सितंबर शनि प्रदोष व्रत
19 सितंबर अनंत चतुर्दशी
20 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा
24 सितंबर संकष्टी चतुर्थी


सितंबर के बाद व्रत एवं त्योहारों की सूची जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। आपको बता दें अक्टूबर माह भी व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस माह की शुरुआत शारदीय नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा जैसे खास पर्व से होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर