Shani Devta Auspicious Sign: शनिवार की सुबह अगर दिख जाएं ये 3 चीजें, समझिये आपके साथ होगा कोई बड़ा चमत्‍कार 

आध्यात्म
Updated Mar 07, 2019 | 15:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Things which are good sign on saturday: अगर किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती चढ़ती है तो उसे शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए हर संभव उपाय करने पड़ते हैं। इस दिन 3 चीजों को देखना भी बेहद शुभ होता है।

Shani Devta Auspicious Sign
Shani Devta Auspicious Sign  |  तस्वीर साभार: Instagram

Shani Devta Auspicious Sign: आमतौर पर हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा की जाती है। इनमें से शनिवार के दिन को काफी विशेष माना जाता है। इसका कारण यह है कि शनिवार शनि देवता का दिन होता है और उन्हें क्रोध का देवता माना जाता है। 

अगर किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती चढ़ती है तो उसे शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए हर संभव उपाय करने पड़ते हैं अन्यथा उसकी जिंदगी में लंबे समय तक काफी उथल पुथल चलती रहती है। आमतौर पर शनि देवता को खुश करने के लिए लोग काफी पूजा पाठ करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें शनिवार की सुबह देखने से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। तो आइये जानते हैं कि शनिवार की सुबह किन चीजों को देखना शुभ होता है।

Also read: मोर पंख में है नवग्रह का वास, जानें इससे किस्‍मत के दरवाजे खोलने के अचूक उपाय 

शनिवार की सुबह इन चीजों को देखना होता है शुभ

काला कुत्ता
माना जाता है कि शनिदेव काले कुत्ते पर सवारी करते हैं। यह उनका प्रिय वाहन है। शनिवार की सुबह अगर घर से निकलते ही आपको काला कुत्ता दिख जाए तो इसका अर्थ यह है कि आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं, शनिदेव की कृपा से आपके कार्य सिद्ध होंगे। संभव हो तो काले कुत्ते को घी रोटी खिलाएं।

भिखारी
वैसे तो निर्धन एवं भिखारियों को दान देना पुण्य का काम होता है। लेकिन शनिवार की सुबह अगर आपको अपने घर के दरवाजे पर कोई निर्धन या भिखारी खड़ा दिखे तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। उस निर्धन और भिखारी को अपने सामर्थ्य अनुसार दान दें। शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बरसेगी।

Also read: किस्मत के बंद तालों को खोलता है कपूर, ये आसान टोटका आपको मालामाल कर देगा

सफाई कर्मचारी
शनिवार की सुबह अगर घर से बाहर निकलते ही सबसे पहले आपको सफाईकर्मी झाड़ू लगाते हुए दिख जाए तो इसका अर्थ यह है कि आपका दिन अच्छा जाने वाला है और आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। सफाई कर्मी को कुछ दान देने के बाद ही आगे बढ़ें।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर