Sai Baba Aarti: सुबह-सुबह बन जाएगा दिन, जब सुनेंगे सांई बाबा के ये हिट भजन और आरती- Video

आध्यात्म
Updated Feb 27, 2019 | 17:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Top Shirdi Sai Baba Bhajan: गुरुवार के दिन यदि भक्‍त पूरी विधि विधान से साईं बाबा के लिए व्रत रखे तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। इसी के साथ ये भजन और आरती भी जीवन के दुख को दूर करते हैं।

Top Shirdi Sai Baba Bhajan
Top Shirdi Sai Baba Bhajan  |  तस्वीर साभार: Instagram

Top Shirdi Sai Baba Bhajan Aarti: साईं बाबा के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। इंसान अगर उनके प्रति भक्ति की भावना से कुछ भी मांगे, वह तुंरत उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। जीवन में भले ही किसी भी प्रकार की समस्‍या क्‍यों ना हो साईं जी के समक्ष सिर झुकाने से वह दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं जब साईं जी आपकी  भक्ति को स्‍वीकार कर लेते हैं, तो आपको इस बारे में अवश्‍य कोई ना कोई सूचना देते हैं। साईं बाबा ने भक्‍तों की कई ऐसी मनोकामनाएं पूरी करी हैं जिन्‍हें वह आज तक याद करते हैं। साईं जी भक्तों की सेवा के लिए तुरंत प्रकट हो जाते हैं। 

कहा जाता है कि साईं जी मुसलमान हैं मगर भक्‍तों के लिए वह ना तो हिन्दू हैं और न मुसलमान, वह तो अपने भक्‍तों के लिए एक बाबा हैं।  साईं शब्द उन्हें भारत के पश्चिमी भाग में स्थित प्रांत महाराष्ट्र के शिरडी नामक कस्बे में पहुंचने के बाद मिला था। उनका आदर्श वाक्य 'सबका मालिक एक' था। गुरुवार के दिन यदि भक्‍त पूरी विधि विधान से साईं बाबा के लिए व्रत रखे तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। यही नहीं इस दिन घर में उनके भजन और आरती बजाने से घर का वातावरण खुशी से भर जाता है। यहां सुनें साईं बाबा के लुभावने भजन और आरती... 

Also read: सोमवार स्पेशल भजन : शिव शंकर भोले कैलाशी




Also read: महाशिवरात्रि पर मनचाहा फल पाने के लिए राशि अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, होगी हर मनोकामना पूर्ण

साईं नाम के ये है 12 मंत्र: ॐ साईं राम, ॐ साईं गुरुवाय नम:, सबका मालिक एक है, ॐ साईं देवाय नम:, ॐ शिर्डी देवाय नम:, ॐ समाधिदेवाय नम:, ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:, ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो साईं प्रचोदयात, ॐ अजर अमराय नम:, ॐ मालिकाय नम:, जय-जय साईं राम, ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा। 

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर