शुक्रवार को करें इलायची के पानी से स्‍नान, मिलेगा ये बड़ा फायदा

आध्यात्म
Updated Dec 06, 2017 | 17:01 IST | Medha Chawla

शुक्र को खूबसूरती और भौतिक सुख-सुव‍िधाएं देने वाला ग्रह माना गया है। अगर कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो इन उपायों से इसकी दशा सुधारी जा सकती है...

शुक्र के दिन सफेद वस्‍त्र पहनें 

नई द‍िल्‍ली: कभी आपने सोचा है कुछ लोग बेहद खूबसूरत क्‍यों होते हैं? इसकी एक वजह ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी हुई है। इसके अनुसार, कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो जातक अद्भुत सौंदर्य का मालिक होता है। साथ ही शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाएं भी दिलाता है। 

अगर शुक्र कमजोर हो तो कुछ उपायों से इस ग्रह को मजबूत भी किया जा सकता है। जानें क्‍या हैं ये उपाय - 

Also Read: मां लक्ष्‍मी का ऐसे 5 घरों में कभी नहीं होता वास, भूल कर भी ना करें ये काम

- चांदी धारण करने से भी शुक्र मजबूत होता है। इस मामले में प्‍लैटिनम भी फायदा देता है। माना जाता है कि इस उपाय ये त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर होतीहैं। चांदी का छल्ला अंगूठे में पहनना अच्‍छा होता है। 

Also Read: शुभ कार्यों में जरूर रखे जाते हैं आम के पत्‍ते, जानें कैसे दिलाते हैं हनुमान की कृपा

- इलायची के पानी से नहाने से भी शुक्र मजबूत होता है। बड़ी इलायची को उबाल कर इसका पानी छान लें और नहाने के पानी में मिलाएं। इस दौरान शुक्रदेव के इस मंत्र का जाप करें – ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।। 

- शुक्र के दिन सफेद वस्‍त्र पहनें। यह रंग, शुक्र और चंद्र दोनों से जुड़ा होता है। इसे धारण करने से शुक्र शांत रहता है और खूबसूरती में इजाफा भी होता है।  

Read: घर से न‍िकलने पर जपें ये मंत्र, बाल भी बांका नहीं कर पाएगा कोई

Read: शनिवार को काला धागा क्यूं बांधते हैं? सिर्फ यही उपाय बना देगा मालामाल

- खाने में सफेद चीजें शामिल कर भी आप अपना शुक्र मजबूत कर सकते हैं। साबूदाना, दूध और इनसे बनी चीजों शुक्रवार के दिन खाएं। वहीं शुक्रवार के दिन अगर नमक का त्याग करने से भी शुक्र मजबूत होता है। 

- शुक्र मजबूत करना है तो मधुर संगीत सुनें। लाउड म्‍यूजिक से शुक्र कमजोर होता है और दूसरे उपाय करने पर भी अपेक्षित फायदा नहीं मिलता है। 

Hindi News के लिए बने रहें हमारे साथ और Sprituality News in Hindi के लिए आएं वेबसाइट के आध्‍यात्‍म सेक्‍शन पर 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर