Friday Remedies: नौकरी-व्यापार में लगातार हो रहा घाटा, इन अचूक उपायों से दूर होगी परेशानी

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने के साथ ही कुछ उपाय करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

Friday Remedies
शुक्रवार उपाय 
मुख्य बातें
  • शुक्रवार उपाय से दूर होगी नौकरी से जुड़ी परेशानी
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की करें पूजा
  • मां लक्ष्मी की पूजा में जरूर शामिल करें कमल का फूल

Friday Remedies For Job Business: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जिस व्यक्ति पर बना रहता है, उसे जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी धन-वैभव की कमी न हो और नौकरी-व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहे। लेकिन खूब मेहनत करने के बावजूद भी आपको जॉब में प्रमोशन या व्यापार में तरक्की नहीं हो रही है तो इसके लिए जरूरी है कि आप शुक्रवार के दिन इन उपायों को करें। इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन-संबंधी परेशानियां दूर होती है। जानते हैं इन उपायों के बारे में..

Also Read: Shiv Vahan Nandi: हर मनोकामना को भगवान शिव तक पहुंचाते हैं नन्दी, मन्नत मांगने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

शुक्रवार के दिन करें विष्णु जी का अभिषेक

मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु की कृपा की जरूरी होती है। शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। इससे विष्णु भगवान की कृपा तो प्राप्त होती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और आपकी आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

लाल रंगों का करें प्रयोग

नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके साथ ही सुहाग के सामान में लाल बिंदी, लाल सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां भी मां को चढ़ाएं। इससे भी नौकरी-व्यापार से जुड़ी समस्या दूर होती है।

Also Read: Sign Of Death: मृत्यु से पहले यमदेव देते हैं ये संकेत, न करें अनदेखा, हो जाएं सचेत

ऐसे करें पूजा

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए आप पूजा सामग्री में कमल का फूल जरूर प्रयोग करें। क्योंकि कमल के फूल पर ही मां लक्ष्मी विराजमान होती है। इसलिए पूजा करने के लिए आप कमल के फूल पर ही मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर को स्थापित करें। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करें। कमल के फूल के अलावा कौड़ी, मखाने, बताशे और शंख भी पूजा में जरुर चढ़ाएं।

 श्रीसूक्त का करें पाठ

अगर नौकरी-व्यापार में लगातार पेशानियां बनी हुई है और घाटा हो रहा है तो इसके समाधान के लिए आप शुक्रवार के दिन श्रीसुक्त का पाठ करें। मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद आप इस पाठ को करें।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर