Singh Sankranti 2020 : आज प्रदोष व्रत के साथ सूर्य का स‍िंह राश‍ि में प्रवेश, जानें अपना राश‍िफल और जरूरी उपाय

sun transit in Leo Horoscope, Surya Sankranti 2020 : सूर्य अब कर्क राश‍ि से स‍िंह राश‍ि में प्रवेश कर रहे हैं। जानें सूर्य के राश‍ि बदलने का आपकी राश‍ि पर क्‍या प्रभाव होगा।

singh sankranti 2020 sankramanam date and time simha sankranti rashifal upay sun transit in Leo effects on zodiac horoscope
singh sankranti 2020, surya sankranti 2020, सिंह संक्रांत‍ि 2020, सूर्य संक्रांत‍ि 2020 
मुख्य बातें
  • सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में आएंगे
  • यह संक्रांति मेष व सिंह राशि के लिए बहुत ही शुभ है।
  • धनु राश‍ि के ल‍िए आगे बढ़ने का समय

दिनांक 16 अगस्त रात्रि 08 बजे सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में आएंगे। उदय तिथि होने के कारण 17 अगस्त को सिंह संक्रांति मानी जाएगी। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। सिंह का स्वामी सूर्य होता है। इस प्रकार एक माह सूर्य अपनी ही राशि में रहेंगे। 

यह सूर्य संक्रांति खासतौर पर मेष व सिंह राशि के लिए बहुत ही शुभ है। वृष व तुला राशि के लोग व्यवसाय  में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन के लोग जॉब को नई दिशा देंगे। कन्या व मकर राशि राजनीति में ज्यादा लाभान्वित होगी। 

जानते हैं सूर्य के सिंह गोचर का विस्तृत प्रभाव

  1. मेष : राजनीति में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। जॉब में स्थितियां अब अनुकूल हो जाएंगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को तीन बार श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
  2. वृष : सूर्य का गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन या सुखद परिवर्तन होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। चावल का दान करें। नीला  रंग शुभ है। व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।
  3. मिथुन : धन का आगमन होगा। ज्यादा व्यय के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गायत्री मंत्र का जप करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
  4. कर्क : यह पॉलिटिक्स में सुंदर अवसर की प्राप्ति का समय है। जॉब परिवर्तन व प्रोमोशन के लिए यह समय बहुत सुंदर है। पीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए भी यह समय बहुत ही अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतिदिन गेहूं का दान करें। सूर्य उपासना करते रहें। 
  5. सिंह : सूर्य 16 अगस्त से एक माह तक इसी राशि में रहेंगे। धन व ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। रिश्ते को लेकर मन का द्वंद्व समाप्त होगा। व्यवसाय में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति उतार चढ़ाव वाली रहेगी। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र 3 बार  पाठ करें। पिता का आशीर्वाद आपके साथ है। 
  6. कन्या : आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। जॉब में उन्नति है। कोई नया कार्य आरंभ होगा। किसी व्यक्ति से नए राजनैतिक संबन्ध बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह बहुत ही अच्छा  रहेगा। कार्य बाधाएं समाप्त होंगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।        
  7. तुला : जॉब में प्रगति की संभावना रहेगी। व्यवसाय सम्बन्धी आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं का शुरू होना आपके लिए शुभ है। घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही श्रेयस्कर है।
  8. वृश्चिक : सूर्य राजनीति में सफलता देंगे। आप व्यवसाय को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। जॉब में भी सफलता है। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। इस माह धन मिलने की संभावना अधिक है।
  9. धनु : सूर्य का राशि परिवर्तन आर्थिक दृष्टि‍कोण से बहुत ही सुखद रहेगा। व्यवसाय में सफलताओं के मिलने की उम्मीद कीजिए। जॉब में प्रगति का समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा। पीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ अवसरों वाला है। 
  10. मकर : सूर्य आर्थिक सफलता देंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें तथा हनुमानबाहुक का पाठ करें। राजनीति व प्रशासन से सम्बद्ध लोग लाभन्वित होंगे।
  11. कुम्भ : सूर्य का राशि परिवर्तन आर्थिक उन्नति का है। आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जिसका उद्देश्य आध्यात्मिक होगा। व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। नीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।
  12. मीन : सूर्य का राशि परिवर्तन राजनीतिज्ञों के लिए बहुत शुभ है। छात्रों के लिए सफलता का समय  है। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें।

तो इस तरह स‍िंह राशि में सूर्य का गोचर कई राश‍ियों के ल‍िए अच्‍छा रहने का संकेत दे रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर