Dhanu Sankranti 2020: आज सूर्य करेंगे अपना राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों पर होगा कैसा असर

Sun transit in Sagittarius 2020: आज यानी 15 द‍िसंबर को सूर्य अपना राश‍ि परिवर्तन करेंगे। वृश्‍च‍िक से न‍िकलकर सूर्य देव धनु राश‍ि में प्रवेश करेंगे। देखें धनु संक्रांत‍ि का राश‍िफल।

Sun transit 2020 in Sagittarius from scorpio horoscope
Sun transit 2020 in Sagittarius, धनु संक्रांत‍ि  
मुख्य बातें
  • आज यानी सूर्य 15 दिसंबर को अपना राश‍ि पर‍िवर्तन करेंगे।
  • ये परिवर्तन एक माह तक राश‍ियों को प्रभावित करेगा।
  • सूर्य धन, ऐश्वर्य व प्रसिद्धि देने वाले माने जाते हैं।

14 द‍िसंबर को साल 2020 के आख‍िरी सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य अपना राश‍ि पर‍िवर्तन करेंगे। वह वृश्‍च‍िक राश‍ि से न‍िकलकर धनु राश‍ि में प्रवेश करेंगे। सूर्य आज यानी 15 दिसंबर को रात 9:20 म‍िनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। धनु का स्वामी ग्रह गुरु है। सूर्य व गुरु परम मित्र हैं। साथ ही सूर्य धन, ऐश्वर्य व प्रसिद्धि देते हैं। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन एक माह तक प्रत्येक राशियों को प्रभावित करेगा। आइए अब जानते हैं इसका प्रत्येक राशियों पर प्रभाव-

Dhanu Sankranti 2020 Rashifal : 

1 मेष-  यह गोचर शुभ है। व्यवसाय में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। यह समय प्रगति का है। जॉब परिवर्तन कर सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सूर्य पूजा करते रहें।

2 वृष- आप अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं। ससुराल से लाभ होगा। जॉब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र पढ़ते रहें।

3 मिथुन- मिश्रित फलदायी प्रभाव रहेगा।आपके मन में कई दिनों से चली आ रही योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। बहुत ही सुखद धार्मिक यात्रा हो सकती है। सफेद व लाल रंग शुभ है। जॉब में उन्नति है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

4 कर्क- मन आध्यात्मिक रहेगा। धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। गुड़ का दान करते रहें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। माता पिता का आशीर्वाद प्रोत्साहित करेगा।

5 सिंह- व्यवसाय में किसी नए कार्य से लाभान्वित हो सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। सूर्य उपासना करते रहें। जॉब में भी उन्नति रहेगी। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6 कन्या- धन लाभ होगा। पिता का आशीर्वाद लें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में सिंह राशि की सहायता लें। धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7 तुला- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। सिंह व मिथुन राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे। सूर्य उपासना के साथ साथ श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। धन का व्यय घर गृह निर्माण में होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में तनाव रहेगा।

8 वृश्चिक- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। यह गोचर जॉब के लिए बेहतर है। पीला रंग शुभ है। हनुमान चालीसा व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का नियमित पाठ करें।
    
9 धनु- धन की स्थिति कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। रिश्तों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। लाल रंग शुभ है।

10 मकर- कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करने का विचार बनेगा। आईटी व मीडिया में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। सूर्य उपासना के साथ साथ हनुमान जी की पूजा भी करते रहें।

11 कुम्भ- जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी रुका कार्य प्रारंभ होगा। सूर्य उपासना करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। हनुमान जी की उपासना करें। हरा व लाल रंग शुभ है। सिंह राशि से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ को लेकर समय अनुकूल है।

12 मीन- छात्र प्रगति करेंगे। धन आगमन होगा। जॉब व व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रह सकता है।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर