Chanakya Niti: प्रेम और वैवाहिक जीवन में होना चाहते हैं सफल, तो आपके अंदर जरूरी हैं ये खास गुण

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि इंसान के जीवन में प्रेम बेहद महत्‍वपूर्ण होता है। इस क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त करने के लिए व्‍यक्ति में कुछ गुण होना जरूरी होता है। आचार्य के अनुसार व्‍यक्ति प्रेम में सफल तभी हो सकता है जब वह इन बातों का ध्‍यान रखे।

Chanakya Niti in Hindi
Chanakya Niti 
मुख्य बातें
  • महिलाओं का सम्मान करने वाले व्‍यक्ति को मिलता है प्रेम
  • रिश्ते में भरोसा करने का गुण रिश्‍ते को मजबूत बनाता है
  • प्रेमिका को सुरक्षा देने वाला व्‍यक्ति कभी नहीं होता असफल

Chanakya Niti in Hindi: किसी भी व्‍यक्ति के लिए प्रेम और वैवाहिक रिश्ता अहम और पवित्र माना जाता है। कोई भी व्‍यक्ति नहीं चाहता कि, वह इन दोनों रिश्ते में असफल हो। आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति कार्यक्षेत्र या समाज में सफल है तो इसका यह मतलब नहीं कि वह प्रेम में भी सफल होगा। प्रेम में सफल होने के लिए व्‍यक्ति के अंदर कुछ गुण के होने बहुत जरूरी हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्‍त्र में कुछ ऐसे गुणों को बताया है। आचार्य के अनुसार, इन्‍हें अपनाने वाला पुरुष प्रेम में कभी असफल नहीं होता।

ये भी पढ़ें: अगर जीतना है तो इन उपायों को तुरंत अपनाएं, नहीं तो शत्रु से हार सुनिश्चित

महिलाओं का सम्मान करने का गुण

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार महिला और पुरुषों के बीच प्रेम संबंधों को सफल बनाने में इसका अहम रोल होता है। जो पुरुष महिलाओं का सम्मान करते हैं, उनका रिश्‍ता लंबा चलता है। पुरुषों में यह गुण देखकर पत्नी और प्रेमिका बहुत अधिक खुश होती है। एक प्रेमिका अपने प्रेमी के अंदर इस गुण को देखकर सोचती है कि अगर उसका पति या पार्टनर जब अन्य महिलाओं को इतना सम्मान देता है तो उसके लिए उनके मन में कितना प्रेम होगा।  

रिश्ते में भरोसा करने का गुण

चाणक्‍य नीति के अनुसार, अगर प्‍यार के रिश्ते में भरोसा न हो तो उसका दुघर्टना होना तय है, यह रिश्‍ता बिना किसी पहिए के गाड़ी जैसा ही है। चाणक्य के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्‍नी या प्रेमिका के अलावा किसी भी पराई महिला की तरफ आकर्षित नहीं होता है तो वो हमेशा आपका होकर रहेगा। ऐसा करने वाले प्रेमी के मन में दिखावा नहीं होता है और ये गुण उनके रिश्ते में विश्वास पैदा करता है।

प्रेमिका को सुरक्षा देने का गुण

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार जो व्‍यक्ति अपनी प्रेमिका को सुरक्षा देता और उसकी रक्षा करता है, उसकी पत्‍नी या प्रेमिका उसे छोड़कर नहीं जा सकती। आचार्य के अनुसार,  एक प्रेमिका या पत्नी अपने प्रेमी में एक ऐसे व्‍यक्ति को ढूंढती है, जो उसकी परवाह करता हो और उसे सुरक्षा दे सके। ऐसे में अगर पत्नी में सुरक्षा का भाव मिले तो वो अपके साथ हमेशा खुशी से रहती

ये भी पढ़ें: गुप्त रखनी चाहिए ये 5 बातें, बताने पर होता है खुद का नुकसान

महिला संतुष्टि का गुण

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार, जो पुरुष अपनी पत्‍नी या प्रेमिका के साथ संबंध बनाते समय उसे प्रेम से पूरी तरह संतुष्ट करता है, उससे महिलाएं हमेशा खुश रहती है। आचार्य के अनुसार, अगर व्‍यक्ति अपनी प्रेमिका को फूल की भांति समझकर उसे कोमलता से प्‍यार करे तो इससे उनकी पत्‍नी या प्रेमिका के मन में उसके लिए प्रेम बढ़ जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर