Zodiac signs in Hindi: अक्सर सफल नहीं रहती इन राशियों की शादी, जीवन साथी का फैसला करने से पहले आप भी सोच लें

Zodiac signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के लोग अलग-अलग स्वभाव के होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे राशियों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने स्वभाव के कारण अपनी शादी को ज्यादा दिनों तक कामयाब नहीं रख पाते हैं।

Which zodiac signs do not have a successful marriage, Which zodiac signs are most likely to break up, Which zodiac signs are most likely to break up in hindi,Which zodiac signs are most likely to break up
किस राशि के लोग की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती है  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे जोड़े होते हैं, जो अपने शादी को कायम नहीं रख पाते हैं
  • मेष राशि के जातक बेहद उत्तेजित और क्रोधित स्वभाव के होते हैं
  • यहां आप उन राशियों के बारे में जान सकते हैं, जिनकी शादी अक्सर अधिक दिनों तक नहीं चल पाती है

Zodiac signs: हर राशि के जातक अलग-अलग स्वभाव के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी भी राशियां होती हैं, जो अपने स्वभाव के कारण अपने सफल शादी को कायम नहीं रख पाती हैं। ऐसे लोगों की शादी में बहुत परेशानियां आती हैं। तो आइए आज आपको उन राशियों के बारे में बताने बताते हैं, जो अपने रिश्ते को अच्छी तरह नहीं निभा पाते हैं।

राशियां जिनकी शादी ज्यादा सफल नहीं होती है

1. मेष राशि

मेष राशि के लोग उत्तेजित और क्रोधित स्वभाव के होते हैं। यह मुश्किल के समय में खुद को शांत नहीं रख पाते हैं। खासकर शादी और झगड़ें में। लेकिन जब वह एक बार शांत को जाते हैं, तो वह दूसरे से माफी मांगने के लिए भी तैयार हो जाते है। लेकिन उनका यह स्वभाव उनके साथी के लिए मुश्किल पैदा कर देता है।

2. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक जीवन भर एक व्यक्ति के साथ रहना पसंद नहीं करते हैं। वह अपने कार्यक्रम में ही बिजी रहते है। वह अपने जीवन साथी के लिए बहुत कम समय निकाल पाते है। इसी वजह से वह एक दूसरे से अलग भी हो जाते हैं।

3. कन्या राशि

इस राशि के जातक की शादियां बहुत दिनों तक नहीं चल पाती है। अपने स्वभाव के कारण यह अपनी शादी में तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न करते रहते हैं। उनका यह स्वभाव उनके साथी को बिल्कुल नहीं भाता है।

4. वृश्चिक राशि 

इस राशि के जातक अपने जीवन साथी को अपनी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं करने देते हैं। वह अपने रिश्ते को शक्ति से चलाना चाहते है। इस वजह से इनकी शादियां ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह पाती।

5. मकर राशि

मकर राशि के जातक हमेशा अपने करियर के बारे में ही सोचते हैं। वह अपने जीवनसाथी को हमेशा निराश करते रहते हैं। उनका यह स्वभाव उनके साथी को हमेशा निराश कर देता है। इस वजह से उनकी शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर