श‍िव देते हैं मनचाहे जीवनसाथी का वरदान, ये है पूजा का व‍िधान

आध्यात्म
Updated Oct 08, 2017 | 19:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अधिकतर कुंवारी लड़कियां सोमवार को व्रत रखती हैं और शिव शंकर की पूजा करती हैं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने पर उन्हें मन चाहे वर की प्राप्ति होती हैं। 

सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है  |  तस्वीर साभार: TOI Archives

नई दिल्ली: सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भोले भगवान की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अधिकतर कुंवारी लड़कियां सोमवार को व्रत रखती हैं और शिव शंकर की पूजा करती हैं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने पर उन्हें मन चाहे वर की प्राप्ति होती हैं। 

सोमवार के दिन पूजा करते समय अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो इंसान का भाग्य बदल सकता है।



यहां है वाल्‍मीकि का 1300 साल पुराना मंदिर, भगवान श‍िव से है खास कनेक्‍शन 

सोमवार को एक समय रात्रि में भोजन के व्रत का संकल्प लें और शाम को शिवलिंग पर जल चढ़ाए। जल चढ़ाते समय इस मंत्र 'ऊँ महाशिवाय सोमाय नमः' का जाप करें। इसके बाद शिवजी पर गाय का दूध चढ़ाए। साथ ही शहद की धारा भी अर्पित करें। इसके बाद शिवजी को लाल चंदन लगाएं। 

शुभ कार्यों में जरूर रखे जाते हैं आम के पत्‍ते, जानें कैसे दिलाते हैं हनुमान की कृपा

इसके बाद सबसे आखिर में शिव आरती करें। ऐसे करने से आपके मन की सभी कामनाएं पूरी होंगी। कभी भी धन की कमी नहीं होगी, कलह से छुटकार मिलेगा। मनचाहा वर मिलेगा। साथ ही नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का अंत हो जाएगा।

धर्म और आस्‍था से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Click करें इस लिंक पर... 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर