Gandharva Mantra: 7 अंजुली जल के साथ पढ़ें गंधर्व मंत्र, मिलेगी मनचाही जीवन संगिनी, मनोकामना होगी पूरी

Vishwavasu Gandharva Mantra: अविवाहित लोगों की शादी में लगातार मुश्किलें आ रही हैं तो उन्हें विश्वावसु गंधर्व से संबंधित यह उपाय जरूर करना चाहिए। 7 अंजुली जल से विश्वावसु गंधर्व का यह मंत्र विवाह की बाधाओं को दूर करने के लिए बेहद कारगर है।

Vishwavasu Gandharva Mantra
विश्वावसु मंत्र उपाय 
मुख्य बातें
  • विश्वावसु गंधर्व मंत्र से मिलेगी सुयोग्य कन्या
  • 7 अंजुली जल से करें विश्वावसु गंधर्व मंत्र का जाप
  • एकांत में करना चाहिए विश्वावसु गंधर्व मंत्र का जाप

Vishwavasu Gandharva Mantra for 7 Anjuli: कई लोगों की शादी में लगातार बाधाएं उत्पन्न हो जाती है या फिर किसी न किसी कारण शादी बार-बार टूट जाती है। अगर आप भी इन व्यक्तियों में शामिल हैं जिनकी विवाह में लगातार मुश्किलें आ रही है या शादी पक्की होने बाद भी किसी कारण टूट जा रही है या फिर विवाह से जुड़ी भी किसी और समस्या का सामना करना रहे हैं तो निराश न हों। विश्वावसु गंधर्व मंत्र के इस उपाय से आपकी सारी परेशानियों को दूर हो जाएगी और आप जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। इतना ही नहीं 7 अंजुली जल विश्वाववु गंधर्व के इस उपाय से आपको आपके सपनों की रानी भी मिलेगी।

Also Read: Vastu Tips For Job: मिलते-मिलते हाथ से निकल जाती है नौकरी? करें ये अचूक उपाय, मिलेगी सफलता

उपाय को करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • इस उपाय को करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसे गुप्त तरीके से करना चाहिए। तभी इसका असर होता है और उपाय सफल होता है।
  • जब आप इस मंत्र का जाप करें तो इसके बारे में केवल परिवार के लोगों को ही मालूम हो और बाहरी व्यक्ति को यह बात या इस उपाय के बारे में कानों कान खबर नहीं होनी चाहिए।
  • इस बात का भी ध्यान रखें कि सुबह के अलावा शाम में भी मंत्र की एक माला का जाप करें।
  • एक महीने तक विधिपूर्वक इस मंत्र का जाप करने और यह उपाय करने से एक महीने के भीतर ही आपको सुंदर, सुशील और मनचाही संगिनी मिल सकती है।

विश्वावसु मंत्र

मंत्र : ॐ क्लीम् विश्वावसु गंधर्व कन्यानामधिपति। सुवर्णा सालंकारा कन्यां देहि मे देव

मंत्र : ॐ विश्वावसुर्नामगं धर्वो कन्यानामधिपतिः. स्वरूपां सालंकृतां कन्या देहि मे नमस्तस्मै॥ विश्वावस्वे स्वाहा॥’

मंत्र : पानीयस्यान्जलीन सप्त दत्वा, विद्यामिमां जपेत्. सालंकारां वरां कन्यां, लभते मास मात्रतः॥

ॐ विश्वावसु गंधर्व कन्यानामधिपति. सुवर्णा सालंकारा कन्यां देहि मे देव॥

Also Read: Lord Shiva Ardhanarishwar: भगवान शिव को क्यों कहा जाता है अर्धनारीश्वर, पौराणिक कथा में छिपा है रहस्य

कैसे करें मंत्र का जाप

सुबह जल्दी उठें और दैनिक कार्यों से निवृत होने के बाद स्नान करें। इसके बाद साफ कपड़े पहने। इसके बाद 7 अंजुली जल विश्वावसु गंधर्व को अर्पित करें। ऊपर बताए गए मंत्र का 108 बार जाप करें। सुबह की तरह की शाम में भी मंत्र की 1 माला जाप करें।

करें यह उपाय

सोमवार के दिन किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें। इस उपाय को लगातार 16 सोमवार तक करना चाहिए। लेकिन इस उपाय को करते समय कोई आपको टोके नहीं। अन्यथा आपके उपाय में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए उपाय को ऐसे समय करें जब मंदिर में कोई व्यक्ति न रहे।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर