Vastu tips : वास्तु के लिहजा से घर के सामने नहीं होनी चाहिए ये 10 चीजें, वरना होगा भयंकर नुकसान

आध्यात्म
Updated May 08, 2019 | 08:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

घर के अंदर वास्तुदोष होने के कारण कई समस्याएं आती हैं, लेकिन घर के बाहर या सामने दोष हो तो वह भी वास्तु के लिहाज से सही नहीं होते।

Vastu tips
Vastu tips  |  तस्वीर साभार: Getty Images

घर के बाहर के वास्तु दोष भी उतने ही शारीरिक, मानिसक और आर्थिक हानि करने वाले होते हैं जितने के घर के अंदर के होते हैं। वास्तु घर के अंदर हो तो उसके उपाय भी किए जाते हैं या घर के वास्तु दोष क्या-क्या होते हैं ये भी लोगों को पता चल जाता है। लेकिन नहीं पता चलता तो घर के बाहर के वास्तु दोषों के बारे में। घर के बारह होने वाले वास्तु दोष भी जानना जरूरी है। इसलिए यदि आप घर ले रहे या घर बनवाने जा रहे तो कुछ दोष को जरूर जान लें क्योंकि ये आपके घर की शांति को छीन सकते हैं।

घर या मुख्य दरवाजे के सामने नहीं होनी चाहिए ये चीजें

1. मुख्य द्वार या घर के सामने  से कोई सीधी सड़क न जा रही हो। ऐसा घर के मालिक के लिए भारी होता है।

2. मुख्य द्वार या घर के सामने  कोई गड्ढा, तालाब या कोई गहरी जमीन नहीं होनी चाहिए। ऐसा होना घर के लिए अशुभ संकेत लाता है।

3. मुख्य द्वार या घर के सामने कोई नाला या नाली भी नहीं होनी चाहिए। ये धन हानि का संकेत होता है।

4. मुख्य द्वार या घर के सामने कुआं का होना रोग को बुलाना होता है।

5. मुख्य द्वार या घर के सामने कोई खंभा आदि भी नहीं होना चाहिए। ऐसा होना घर की महिला को बीमार बनाता है।

6. मुख्य द्वार या घर के सामने मंदिर  देख कर आपको भले अच्छा लगे लेकिन ये वास्तु के लिहाज से सही नहीं। घर पर संकट और परेशानी बनी रहेगी।

7. मुख्य द्वार या घर के ठीक सामने से सीढ़ी नहीं होनी चाहिए। यह वास्तु दोष का बड़ा कारण होती है।  बनवाना चाहिए या नहीं होना चाहिए।

8. मुख्य द्वार के ठीक ऊपर अगर द्वार होगा तो यह भी आर्थिक नुकसान का संकेत होता है।

9. घर के उपर कभी भी किसी भी पेड़ की छाया नहीं पड़नी चाहिए।

10. मुख्य द्वार या घर के एकदम सामने कोई पेड़ न हो, क्योंकि ऐसा होना आपके विकास में बाधा डाल सकता है। इससे बाल दोष भी होता है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर