घोड़े की नाल बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें घर के मुख्य द्वार पर इसे टांगने के फायदे 

आध्यात्म
Updated Jul 17, 2019 | 08:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

घर के मुख्य द्वार पर लोगों के आपने कई बार घोड़े की नाल टंगी देखी होगी। यही नहीं प्राचीन काल में किले के मुख्य दरवाजों पर भी घोड़े की नाल से ठुके रहते थे, इसके पीछ़े की वजह जानते हैं आप? नहीं, तो आज जानिए।

horse cord
Horse cord  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • काले घोड़े की नाल दुर्भाग्य हरने वाला होता है
  • नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए लगाए नाल
  • शनि ग्रह के बुरे प्रभाव को हरने होता है दम

घोड़े की घिसी हुई नाल खास कर काले घोड़े की नाल का प्रयोग केवल अंगूठ बना कर पहनने तक नहीं है बल्कि लोग प्राचीन काल से इसे अपने घरों के दरवाजे पर टांगते आ रहे हैं। घोड़े की घिसी हुई नाल में ऐसा क्या होता है कि लोग इसे अपने घर लाते हैं या शनि के प्रकोप से बचने के लिए हाथों में रिंग बना कर भी पहनते हैं। वास्तु के हिसाब से घोड़े की नाल विपदा हरने वाली मानी गई है। खास कर एकदम काले घोड़े की नाल को नकारात्मक शक्तियों को हरने वाला बताया गया है।

क्योंकि ये नाल लोहे की होती है इसलिए ये शनि के बुरे प्रकोप से भी बचाती है और शनि का प्रिय रंग काला है तो काले घोड़े की नाल ही खोजी जाती है। घोड़े की नाल नजर विरोधी मानी जाती है यानी ये जहां हो वहां किसी की नजर नहीं लगती और दुश्मनों से बचाती है। तो आइए ज्योतिष के अनुसार घर के बाहर अगर घोड़े की नाल टांग दी जाएग तो उसके क्या-क्या फायदे होते हैं।

वास्तुशास्त्र की मानें तो जिनका घर का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में हो उन्हें अपने घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े का नाल टांगनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन घरों में नजर लगने या नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के चांसेज ज्यादा होते हैं। घोड़े की नाल इन नकारात्मक शक्तियों को घर में प्रवेश नहीं करने देती।

जानें घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल टांगने के फायदे

  • ज्योतिष शास्त्र में शनि का प्रिय लोहा माना गया है। जिन पर शनि की साढ़े साती हो ढैया हो उन्हें काले घोड़े की घिसी हुई नाल की अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है। इससे शनि के प्रकोप के बुरे परिणाम खत्म हो जाते हैं।
  • घर में अगर आपके बरकत नहीं रहती तो आपको काले घोड़े की नाल को घर के दरवाजे पर तो टांगना ही चाहिए साथ ही उसके एक काले कपड़े में बांध कर जहां अनाज रखते हैं वहा रख दें। बकरत की कभी कमी नहीं रहेगी।
  • धन आता नहीं या आ कर घर में रुकता नहीं तो आपको काले घोड़े की नाल का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही जिनकी नौकरी पर संकट रहता हो उन्हें भी अपने घर की तिजोरी में काले कपड़े में लपेट कर काले घोड़े की नाल को रख देना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार जिस घोड़े की नाल दौड़ते-दौड़ते छटक जाती है वह बेहद उत्तम मानी जाती है। ऐसी नाल अगर मिल जाए तो आपसे किस्मत का धनी कोई नहीं होगा। ये दुर्भाग्य दूर करने का संयोग होता हे।
  • दुकान के बाहर काले घोड़े की नाल को टांगना व्यापार को ब़ढ़ता है और लोगों की नजर से बचाता है।

घोड़े की नाल टांग कर आप अपने घर को सुरक्षित रख सकते हैं। हालांकि वास्तुविद या ज्योतिष सलाह जरूर ले कर ही ऐसा करें।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर