Wedding Dates in 2022 March: मार्च 2022 में शादी के शुभ मुहूर्त, व‍िवाह के ल‍िए महीने में दो ही द‍िन मिलेंगे

Auspicious wedding dates in 2022 march, Shadi Muhurat in march 2022 (शुभ व‍िवाह मुहूर्त मार्च 2022 में): मार्च 2022 में शादी के केवल दो शुभ मुहूर्त का योग बन रहा है। क्योंकि गुरु ग्रह अस्त होने के कारण शुभ कार्यों की मनाही होती है।

march 2022 wedding dates, march 2022 wedding dates and shubh muhurat, march 2022 vivaah shubh muhurat, march 2022 marriage dates
मार्च 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त 
मुख्य बातें
  • मार्च साल का तीसरा महीना होता है।
  • 21 फरवरी 2022 से हो रहा है गुरु तारा अस्त, इस दौरान शादी विवाह पर लग जाएगा ब्रेक।
  • मार्च 2022 में विवाह के केवल दो शुभ मुहूर्त।

March 2022 Vivaah Shubh Muhurat List, Shadi Muhurat in march 2022: 21 फरवरी के बाद शादी विवाह पर एक बार फिर ब्रेक लग जाएगा। इसके बाद पूरे मार्च और आधे अप्रैल में शादी विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अब डेढ़ माह बाद शादी की शहनाई गूंजेगी। 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरु तारा अस्त होने जा रहा है और 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन खरमास रहेगा, जिसके कारण विवाह आदि सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।

आपको बता दें बृहस्पति ग्रह को गुरु ग्रह भी कहा जाता है। यह ज्ञान के साथ पारिवारिक उन्नति का भी कारक होता है, इसे धनु और मीन राशि का स्वामी भी माना जाता है। ऐसे में इस दौरान किसी नये कार्य की शुरुआत करने तथा शादी विवाह जैसे शुभ कार्यों को करने से बचें। हालांकि कुछ ज्योतिषों का मानना है कि मार्च माह में दो दिन शादी का मुहूर्त है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं मार्च 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त (Shaadi Shubh Muhurat March 2022) )।

Also Read: Mathura Vrindavan Barsana Holi 2022

March 2022 Shaadi (Shubh Vivah Dates) Muhurat, मार्च 2022 में शादी के मुहूर्त

मार्च साल का तीसरा महीना होता है। हिंदू धर्म में इस महीने को सर्वाधिक पवित्र माना जाता है तथा पूजा पाठ की दृष्टि से भी यह महीना खास होता है। इस महीने शादी केवल दो शुभ मुहूर्त का योग बन रहा है। क्योंकि गुरु ग्रह अस्त होने के कारण शुभ कार्यों की मनाही होती है। आइए जानते हैं मार्च माह में शादी के शुभ मुहूर्त।

March 2022 Wedding Dates, मार्च 2022 में शादी के मुहूर्त

  • 04 मार्च 2022, शुक्रवार
  • 09 मार्च 2022, बुधवार

मार्च 2022 में विवाह के केवल दो शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद अप्रैल में शादी की शहनाई और गाजे बाजे की धुन सुनाई देगी, अप्रैल में विवाह के कुल 11 शुभ मुहूर्त हैं।

Mangal Dosh: क्या है मांगलिक दोष, जानें इसके नुकसान और इसे दूर करने के उपाय

हो चुका है गुरु तारा अस्त

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज यानी 21 फरवरी 2022, सोमवार से गुरु तारा अस्त हो गया है। इस दिन से शादी विवाह के साथ सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। कहा जाता है कि जब भी किसी ग्रह में परिवर्तन होता है या फिर वो अस्त होता है तो इसका असर सीधे मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। इस दौरान किए गए शुभ कार्य आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव ला सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर