अगर आपकी हथेली पर भी बनता है अर्ध चंद्रमा तो बहुत भाग्‍यशाली हैं आप 

आध्यात्म
Updated May 11, 2018 | 10:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ज्योतिष विद्या के अनुसार हथेली की रेखाएं हमारे भाग्य, नियति या जीवन काल को प्रदर्शित करती हैं। यह एक ऐसी विद्या है जिसके तहत ज्योतिष हमारे हाथों की रेखाएं देखते हैं। जिन लोगों की हथेलियों में अर्ध चंद्रमा बना होता है वे कैसे होते हैं, चलिये जानते हैं। 

half moon shape
half moon shape  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्‍ली: हाथों की रेखाएं हमेशा से ही हमें उत्‍साह से भर दिया करती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उसकी रेखाएं उसके भूत, भविष्‍य और वर्तमान के बारे में क्‍या बताती हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार हथेली की रेखाएं हमारे भाग्य, नियति या जीवन काल को प्रदर्शित करती हैं। यह एक ऐसी विद्या है जिसके तहत ज्योतिष हमारे हाथों की रेखाएं देखते हैं। बहुत से लोग माथे और पैर की रेखाएं भी देखते हैं। 

हस्तरेखा आपके स्‍वास्‍थ्‍य और अन्‍च चीजों के बारे में जानकारी उपलब्‍ध करता है। यही नहीं यह आपके जीवन में होने वाली अच्‍छी और बुरी होने वाली घटनाओं के बारे में भी बताता है। 

अगर आप भी हमेशा से ही अपनी हथेलियों पर बनने वाले चांद को लेकर उत्‍सुक रहा करते थे, तो आज चलिये देखते हैं हथेलियों में बनने वाले अर्ध चंद्रमा का क्‍या मतलब होता है।  

Also read: दुनिया में 3% लोगोंं की हथेली में होता है X का निशान, जानें इसका किस्‍मत कनेक्‍शन

ऐसे पहचाने अर्ध चंद्र 

यदि आप नहीं जान पा रहे हैं कि आपकी हथेलियों में अर्ध च्रंद बना है तो अपनी दोनों हथेलियों को पास ला कर देंखे कि ऊपर वाली रेखा को मिला कर कैसा आकार आता है। यदि आधा चांद बना है तो समय जाएं कि यह अर्ध चंद्र ही है। और अगर रेखाएं नहीं मिलती हैं तो इसका भी अपना अपना मतलब होता है। 

Also read: छोटे बच्‍चों को क्‍यों लगाते हैं काला टीका, जानें इसका सही तरीका

क्‍या होता है इसका मतलब 

  1. शोर-शराबा नहीं बल्‍कि इन्‍हें शांति काफी पंसद होती है। 
  2. जिन लोगों की हथेलियों में आधा चंद्रमा बना हुआ होता है वो लोग देखने में काफी सुंदर और अट्रैक्‍टिव स्‍वभाव के होते हैं। 
  3. ऐसे लोग अपनी दोस्‍ती निभाने में भी आगे रहते हैं। ये दोस्‍तो के प्रति काफी ईमानदार होते हैं। 
  4. ऐसे लोगों का दिमाग भी काफी तेज होता है। ये बुद्धीमान होते हैं और इनकी हर चीज को याद रखने की क्षमता भी काफी होती है। ये सदियों पुरानी बातें भी काफी अच्‍छी तरह से याद रख सकते हैं। 
  5. ऐसे लोग प्‍यार पाने के लिये तरसते हैं लेकिन हमेशा अपने दिल की बात अपने दिल में ही रखते हैं और खुद से नहीं बोलते। 
  6. यदि हथेलियों की रेखाएं सही तरीके से नहीं मिलती तो ऐसे लोगों को बुजुर्ग लोगों के संग रहना सबसे अच्‍छा लगता है। इन्‍हें अपने से बड़े या फिर गंभीर लोग ज्‍यादा पसंद होते हैं। 

यदि हथेलियों में मछली की तरह गोलाई नज़र आए तो ऐसे लोग दिल के बहुत ही अच्‍छे, पूजा पाठ में मन लगाने वाले और तरक्‍की करने वाले होते हैं। 

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर